नई दिल्ली, सितंबर 11। जब एक लिस्टेड कंपनी मुनाफा कमाती है, तो उस मुनाफे का उपयोग करने के दो तरीके होते हैं। सबसे पहले, कंपनी या तो लाभ को बिजनेस में फिर से निवेश कर सकती है, या दूसरा विकल्प यह हो सकता है कि इसे शेयरधारकों के साथ साझा किया जाए जिसे 'लाभांश या डिविडेंड' कहा जाता है। कंपनियां किसी वित्तीय वर्ष के लिए समय-समय पर लाभांश की घोषणा करती हैं और पात्र शेयरधारकों को उसका भुगतान करती हैं। ये लाभांश आपके स्टॉक में निवेश पर पैसिव इनकम होते हैं। आम तौर पर, उच्च लाभांश उपज (हाई डिविडेंड यील्ड) वाली कंपनी को सुरक्षित माना जाता है। यहां हम आपको उन 10 कंपनियों की जानकारी देंगे, जिन्होंने अपने निवेशकों को एफडी, स्मॉल सेविंग्स स्कीम से ज्यादा डिविडेंड रिटर्न दिया। साथ ही उन शेयरों पर जो रिटर्न मिला वो अलग से।
वेदांत और एनएमडीसी
पिछले तीन वित्तीय वर्षों में शेयरधारकों को दिया गया लाभांश वेदांत की तरफ से बढ़ाया गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 3.9 रु प्रति शेयर का लाभांश दिया था, जो वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 9.5 रु प्रति शेयर हो गया, और वित्त वर्ष 2021-22 में ये बढ़ कर 45 रु प्रति शेयर हो गया। FY22 के दौरान कंपनी की डिविडेंड यील्ड 17.1% है। बात करें एनएमडीसी की तो वित्त वर्ष 2021-22 तक एनएमडीसी की डिविडेंड यील्ड लगभग 12.1% है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपने शेयरधारकों को 14.7 रु प्रति शेयर का लाभांश दिया, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में 7.8 रु प्रति शेयर का लाभांश और वित्त वर्ष 2019-20 में 5.3 रुपये प्रति शेयर लाभांश दिया था।
इंडियन ऑयल और आईएनईओएस सॉल्यूशंस
वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक इंडियन ऑयल की डिविडेंड यील्ड लगभग 11.8% रही। 2021-22 में 8.4 रु प्रति शेयर के लाभांश का भुगतान किया, जबकि 2020-21 में यह 8 रु प्रति शेयर था। वहीं 2019-20 में यह 2.8 रु था। आईएनईओएस सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2021-22 तक डिविडेंड यील्ड 11.4% है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान स्मॉल-कैप स्टॉक ने 105 रुपये प्रति शेयर का भारी लाभांश दिया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 10 रु प्रति शेयर की तुलना में दस गुना अधिक है।
सेल और पावर फाइनेंस
वित्त वर्ष 2021-22 में सेल की डिविडेंड यील्ड 10.8% है। पिछले वित्त वर्ष में 2.8 रु प्रति शेयर की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में इसका लाभांश 8.8 रु प्रति शेयर रहा। वहीं भारत की सबसे बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी, पीएफसी की वित्त वर्ष 2021-22 में 10.2% की डिविडेंड यील्ड है। कंपनी ने 2021-22 में 12 रु प्रति शेयर के लाभांश का भुगतान किया, जबकि 2020-21 में 10 रु प्रति शेयर और 2019-20 में 9.5 रु प्रति शेयर का लाभांश दिया था।
आरईसी और हुडको
आरईसी की वित्त वर्ष 2021-22 में 9.3% की डिविडेंड यील्ड है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 10 रु प्रति इक्विटी शेयर का भुगतान किया। हालांकि ये 2020-21 में 11 रु प्रति शेयर से कम है, मगर 2019-20 में रहे 8.3 रु प्रति शेयर से अधिक है। हुडको की वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक 8.5 प्रतिशत की डिविडेंड यील्ड है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का लाभांश 3.5 रु प्रति शेयर रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 2.2 रु प्रति शेयर के लाभांश से अधिक है, लेकिन वित्त वर्ष 2019-20 में 3.1 रु प्रति शेयर से कम है।
नाल्को और हिंदुजा ग्लोबल
नाल्को की 2021-22 के अंत तक 8.4% की डिविडेंड यील्ड है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का लाभांश 6.5 प्रति शेयर रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 3.5 रु प्रति शेयर और वित्त वर्ष 2019-20 में 1.5 रु प्रति शेयर से बढ़ा है। बात करें अंत में हिंदुजा ग्लोबल की तो वित्त वर्ष 2021-22 में 8.3% की लाभांश उपज है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का लाभांश 2020-21 से 9.5 गुना अधिक रहा। ये इन दो सालों में 13 रु प्रति शेयर से बढ़ कर 124 रु प्रति शेयर हो गया। 2019-20 में ये लाभांश 11.8 रु प्रति शेयर था।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications