अगर आप भी ऐसी कारों को पसंद करते है जिनका माइलेज अच्छा हो तो इस खबर को जरूर पढ़ें। भारतीय बाजार में नई कार खरीदते समय लुक और परफॉर्मेंस के साथ माइलेज पर खासा ध्यान दिया जाता है।
नई दिल्ली, फरवरी 14 । अगर आप भी ऐसी कारों को पसंद करते है जिनका माइलेज अच्छा हो तो इस खबर को जरूर पढ़ें। भारतीय बाजार में नई कार खरीदते समय लुक और परफॉर्मेंस के साथ माइलेज पर खासा ध्यान दिया जाता है। सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि डीजल कारों के मुकाबले पेट्रोल कारें कम माइलेज देती हैं, ये काफी हद तक सही भी है। लेकिन इस समय देश में कई ऐसी पेट्रोल कारें मौजूद हैं जो बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती हैं। Car Mileage : ये 8 कारण हैं दुश्मन, जानिए और पैसे बचाइये

टॉप 5 बेस्ट माइलेज वाली पेट्रोल कार
मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा जैसे ब्रांड्स की ये पेट्रोल कारें न केवल परफॉर्मेंस में शानदार हैं, बल्कि माइलेज के मामले में भी नंबर वन हैं। चलिए इस के जरिए हम आपको बताएंगे कि कम बजट में भी बाजार में अच्छी माइलेज वाली कार उपलब्ध हैं। जी हां हम यहां आपके लिए एंट्री लेवल कारों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनमें माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके साथ ही मेनटेनेंस का खर्च भी कम आता है। देश की टॉप 5 बेस्ट माइलेज वाली पेट्रोल कार जिनकी शुरूआती कीमत महज 2.99 लाख रुपये है। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में।
टाटा टियागो
टाटा की इस कार को सेफेस्ट हैचबैक गाड़ियों में से एक माना जाता है। भारतीय मार्केट में इस कार का टक्कर मारुति सुजुकी सेलेरियो और वैगनआर गाड़ियों से था। यह गाड़ी टाटा की सक्सेसफुल प्रोडक्ट रही है। ARAI के मुताबिक, टाटा टियागो की AMT ट्रांसमिशन वेरिएंट 23.84kmpl का माइलेज देती है।
टोयोटा ग्लैंजा
टोयोटा की इस गाडी का भारतीय मार्केट में Hyundai i20 और Tata Altroz जैसी गाड़ियों से था. कंपनी ने इसे माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारा था, जिसकी वजह से यह गाडी 23.87kmpl तक का माइलेज देती है। ये कार केवल पेट्रोल वेरिएंट में ही आती है, इसमें भी उस 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया गया है जो कि मारुति बलेनो में देखने को मिलता है। इसकी कीमत 7.18 लाख से 7.90 लाख रुपये की है।
मारुति सुजुकी डिजायर
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर अपने सेग्मेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। इसमें कंपनी ने K सीरीज 1.2 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है, जो कि 82 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने पिछले साल इसके अपडेटेड मॉडल को घरेलू बाजार में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 5.94 लाख से 8.40 लाख रुपये की है। इसकी माइलेज 23.26 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
मारुति स्विफ्ट
मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार स्विफ्ट को हाल ही में नए अपडेट के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें कंपनी ने नए डुअल जेट पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। 1.2 लीटर की क्षमता का ये पेट्रोल इंजन 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार कुल चार वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बीते मार्च महीने में ये देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार भी बनी है, कंपनी ने इसके 21,714 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी कीमत 5.73 लाख से 7.91 लाख रुपये की है। इसकी माइलेज 23.20 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
रेनॉ क्विड
लुक में किसी छोटी एसयूवी जैसी यह हैचबैक कार काफी चर्चा में रही है। अपने कम प्राइस रेंज के चलते इस कार का मुकाबला मारुती की ऑल्टो, मारुती की ही एस्प्रेसो और डस्टन की रेडी-जो जैसी गाड़ियों से है। ARAI के मुताबिक, यह कार की मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट 22.3kmpl का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications