इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए मार्केट में कई तरह के इलेक्ट्रिक बाइक की पेशकश कर रहे है। तो अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की योजना बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। जल्द ही कई बड़ी कंपनियों का इलेक्ट्रिक, क्रूजर समेत कई नई बाइक लॉन्च होने जा रहा है। 45000 हजार से कम में खरीदें ये शानदार स्कूटर, नहीं होगी पेट्रोल की टेंशन

जल्द लॉन्च होने वाली 5 पॉप्युलर बाइक्स
इलेक्ट्रिक बाइक की बढ़ी मांग से उत्साहित ऑटो कंपनियां 2021 की शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक, क्रूजर समेत कई नई बाइक लॉन्च करने जा रही हैं। भारतीय बाजार में आने वाली कई बाइक को रोड टेस्ट के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। आपको अपनी खबर के जरिए बता दें कि आने वाले साल यानी 2021 में पांच पॉप्युलर बाइक्स पर लॉन्च होने वाली है।
रॉयल इनफिल्ड 650 क्रूजर
बुलेट की बात करें तो रॉयल इनफिल्ड की बुलेट (क्लासिक 350) देश में में काफी लोकप्रिय है। अब कंपनी अपनी पकड़ और मजबूत बनाने के लिए क्रूजर सेंगमेंट में उतरने जा रही है। इस बाइक की अनुमानित कीमत 3.5 लाख रुपये है। रॉयल एनफील्ड 650 क्रूजर के नाम से नए साल में भारतीय बाजार में बाइक लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को कंपनी ने आरई 650 टि्वन प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया है।
हीरो एई-47
नए साल में हीरो अपनी इलेक्ट्रिक बाइक एई-47 को भारतीय बाजार में उतार सकती है। इस बाइक को जनवरी या फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपये है। भारत में वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोटरसाइलिक के रूप में सिर्फ रेवोल्ट आरवी400 मौजूद है। इस बाइक में 3.5 किलोवाट की लिथियम बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज पर 160 किमी की दूरी तय करेगी। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 85 किमी प्रति घंटा होगी।
टीवीएस जेपलिन R
बता दें कि अगर आप टीवीएस इलेक्ट्रिक बाइक की बात करें तो अगले साल बाइक प्रेमियों को जल्द ही इस बाइक से दिदार हो जाएगा। बता दें कि इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.15 लाख रुपये है। कंपनी ने 2018 के ऑटो एक्सपो में इस बाइक को प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया था। यह टीवीएस की पहली क्रूजर मोटरसाइकिल होगी। इसमें 200 सीसी लिक्विड क्लूड मोटर लगा होगा जो इसे दमदार बनाएगा। यह एक हाइटेक बाइक होगी जिसमें एलईडी लाइटिंग, बायो की स्पीडोमीटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी। मार्च, 2021 में इस बाइक को कंपनी लॉन्च कर सकती है।
बजाज पल्सर RS 250
दूसरी ओर बता दें कि बजाज अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 250 को नए फीचर्स के साथ उतार सकती है। बता दें कि इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.2 लाख रुपये है। माना जा रह है कि यह पल्सर आरएस 250 होगी जिसमें आरएस 200 की तरह ही स्टाइल होगा, लेकिन डोमिनार 250 का इंजन होगा। इस बाइक में एबीएस, एलईडी हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टीएफटी डिस्पले मिलेगा।
टीवीएस फिएरो 125
टीवीएस के एक और इलेक्ट्रिक बाइक है जो अपकमिंग मोटरसाइकिल के लिए तैयार है। टीवीएस फिएरो 125 भी ट्रेडमार्क किया गया है। बता दें कि इस बाइक की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है। टीवीएस की अपकमिंग फिएरो 125 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एयर कूल्ड इंजन लगा होगा, जो कि 125 सीसी का होगा। इसका इंजन 9.38 पीएस की पावर और 10.5 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। बीएस6 कंप्लायंट टीवीएस फिएरो 125 पांच गियरबॉक्स के साथ आएगी और इसके रियर में ड्रम ब्रेक और फ्रंट में डिस्क ब्रेक होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications