नई दिल्ली, जून 22। लगभग एक दशक पहले एक समय था जब एक लाख रुपये या उससे अधिक कीमत की मोटरसाइकिल को लोग खरीदने से कतराते थे। मगर अब समय बदल गया है। भारतीय मोटरसाइकिल बाजार सिर्फ फ्यूल एफिशिएंसी (बेहतर माइलेज) के आंकड़ों के चलते बहुत अधिक डेवलप हुआ है। बाइक की परफॉर्मेंस, पावर, स्पीड और हैंडलिंग ने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इसीलिए लोग अब 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) या उससे अधिक के बजट वाली बाइक को खरीदने से भी नहीं चूकते। यहां हम पांच मोटरसाइकिलों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो इतनी तेज स्पीड वाली हैं कि उन पर तगड़ा पैसा खर्च किया जा सकता है।
केटीएम आरसी 390
यह सुपरस्पोर्ट केटीएम टॉप पांच मोटरसाइकिलों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। लंबे समय से आरसी 390 का बाज़ार में कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं रहा है। इसका कारण है बाइक का प्रदर्शन और इसकी कीमत। यह दमदार बाइक 373 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन पर चलती है, जो 44 एचपी और 37 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक 170 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड की पेशकश करती है। इसकी कीमत 3.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
कावासाकी निंजा
कावासाकी निंजा 300 एक 296 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन पर चलती है। ये इंजन 39 एचपी और 26.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस बाइक को भी छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। छोटे इंजन (आरसी 390 की तुलना में) के साथ इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा की है। इसकी कीमत 3.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
टीवीएस अपाचे आरआर 310
अगर आपका बजट आरटीओ रजिस्ट्रेशन और बीमा के लिए 3 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि खर्च करने की अनुमति नहीं देता है, तो अपाचे आरआर 310 पूरी तरह से डेवलप ऐसी स्पोर्ट्स बाइक है जो 3 लाख रुपये (ऑन-रोड) में उपलब्ध है। यह 312.2 सीसी सिंगल-पॉट इंजन पर चलती है जो 34 एचपी और 27.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसे छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लिंक किया गया है। अपाचे भी 160 किमी / घंटा की टॉप स्पीड का वादा करती है।
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 अपने 648 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसका इंजन 47 एचपी और 52 एनएम का टार्क प्रदान करता है। ये बाइक लगभग 169 किमी/घंटा पर केटीएम 390 के बराबर टॉप स्पीड की पेशकश करती है। इसकी कीमत 3.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है।
केटीएम390 ड्यूक
इसका इंजन आरसी 390 के समान है लेकिन मगर ये दोनों बाइकें वैसे काफी अलग हैं। आरसी एक सुपरस्पोर्ट-शैली की मोटरसाइकिल है। ड्यूक एक स्ट्रीटफाइटर-स्टाइल ऑफर करती है। इसकी कीमत 2.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक की टॉप स्पीड 167 किमी तक की है। ये बाइक व्हाइट, सिरेमिक व्हाइट, सिल्वर मेटालिक, ओरेंज रंगों में उपलब्ध है। इसका फ्यूल टैंक 13.4 लीटर का है। ये बाइक करीब 29 किमी तक की माइलेज देती है। बजाज की डोमिनार 400 भी अच्छी टॉप स्पीड के साथ आती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications