नई दिल्ली, जून 28। शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर है। लेकिन इस दौरान भी ढेर सारी म्यूचअल फंड स्कीम हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है। ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई सारी स्कीमें है। हम यहां पर ऐसी टॉप 5 म्यूचअल फंड स्कीमों की जानकारी दे रहे हैं।

आगे और अच्छा मिल सकता है रिटर्न
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार इस गिरावट में भी जो म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न दे रहीं हैं, उन स्कीमों से आगे और भी ज्यादा अच्छा रिटर्न की उम्मीद रखी जा सकती है। इसका मुख्य कारण है कि जब खराब समय में नुकसान से बचाया है, तो अच्छे में रिटर्न में यह स्कीमें सबसे आगे रहेंगी। ऐसे में अगर लम्बे समय के लिए कोई निवेश करना चाहे तो यह इन स्कीमों में निवेश की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय हो सकता है।
आइये जानते हैं इन टॉप 5 शानदार म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में।
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में रह साल औसतन 17.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2,26,293 रुपये होगी। वहीं इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इसका हर साल औसत सिप रिटर्न 19.31 का रहा है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले हर माह 10,000 रुपये की सिप इस फंड में शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू अब 9,68,501 रुपये होगी।
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में रह साल औसतन 15.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2,06,408 रुपये होगी। वहीं इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इसका हर साल औसत सिप रिटर्न 16.68 का रहा है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले हर माह 10,000 रुपये की सिप इस फंड में शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू अब 9,08,453 रुपये होगी।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में रह साल औसतन 15.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2,02,115 रुपये होगी। वहीं इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इसका हर साल औसत सिप रिटर्न 16.76 का रहा है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले हर माह 10,000 रुपये की सिप इस फंड में शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू अब 9,10,184 रुपये होगी।
पीजीआईएम इंड फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
पीजीआईएम इंड फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में रह साल औसतन 15.04 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2,01,512 रुपये होगी। वहीं इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इसका हर साल औसत सिप रिटर्न 18.08 का रहा है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले हर माह 10,000 रुपये की सिप इस फंड में शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू अब 9,39,868 रुपये होगी।
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में रह साल औसतन 14.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,95,316 रुपये होगी। वहीं इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इसका हर साल औसत सिप रिटर्न 13.87 का रहा है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले हर माह 10,000 रुपये की सिप इस फंड में शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू अब 8,47,969 रुपये होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications