नई दिल्ली। बीत रहे साल में एक तरफ महामारी ने लोगों को परेशान रखा है, लेकिन निवेशकों के लिए यह साल अच्छा रहा है। अगर किसी ने इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा तो आज उन्हें अच्छा रिटर्न मिल रहा है। हालांकि अभी साल खत्म नहीं हुआ है। साल बीतने में 1 महीना अभी बाकी है। जहां तक अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड की बात है तो इन्होंने निवेशकों का पैसा एक साल में 80 फीसदी से ज्यादा तक बढ़ा दिया है। अगर आप भी इनके नाम जानना चाहते हैं तो यहां पर जान सकते हैं।
ये है साल का सबसे अच्छा इक्विटी म्यूचुअल फंड
चालू साल में सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड पीजीआईएम इंडिया का मिडकैप अपच्यूनिटी इक्विटी म्यूचुअल फंड साबित हुआ है। इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर अगर एक साल पहले किसी ने निवेश किया होगा तो उसका पैसा करीब 44 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस फंड ने एक साल में 44.72 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1,44,719 रुपये हो गई है।
जानिए इस फंड की एसआईपी का रिटर्न
अगर किसी ने पीजीआईएम इंडिया का मिडकैप अपच्यूनिटी इक्विटी म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिप माध्यम से निवेश किया होगा तो उसे 80.29 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस हिसाब से अगर इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में किसी ने एक साल पहले से 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू 1,66,342 रुपये हो गई है, जबकि जमा किया है केवल 1.20 लाख रुपया ही।
जानिए कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
अगर किसी ने कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा तो उसे भी अच्छा रिटर्न मिला है। इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर अगर एक साल पहले किसी ने निवेश किया होगा तो उसका पैसा करीब 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस फंड ने 1 साल में 30.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1,30,150 रुपये हो गई है।
जानिए इस फंड की एसआईपी का रिटर्न
अगर किसी ने कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिप माध्यम से निवेश किया होगा तो उसे 74.81 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस हिसाब से अगर इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में किसी ने 1 साल पहले से 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू 1,63,405 रुपये हो गई है, जबकि जमा किया है केवल 1.20 लाख रुपया ही।
जानिए एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
अगर किसी ने एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा तो उसे भी अच्छा रिटर्न मिला है। इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर अगर 1 साल पहले किसी ने निवेश किया होगा तो उसका पैसा करीब 26 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस फंड ने 1 साल में 26.09 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1,26,088 रुपये हो गई है।
जानिए इस फंड की एसआईपी का रिटर्न
अगर किसी ने एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिप माध्यम से निवेश किया होगा तो उसे 64.25 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस हिसाब से अगर इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में किसी ने 1 साल पहले से 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू 1,57,672 रुपये हो गई है, जबकि जमा किया है केवल 1.20 लाख रुपया ही।
जानिए डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
अगर किसी ने डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा तो उसे भी अच्छा रिटर्न मिला है। इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर अगर 1 साल पहले किसी ने निवेश किया होगा तो उसका पैसा करीब 23 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस फंड ने 1 साल में 23.32 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1,23,317 रुपये हो गई है।
जानिए इस फंड की एसआईपी का रिटर्न
अगर किसी ने डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिप माध्यम से निवेश किया होगा तो उसे 51.52 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस हिसाब से अगर इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में किसी ने 1 साल पहले से 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू 1,50,620 रुपये हो गई है, जबकि जमा किया है केवल 1.20 लाख रुपया ही।
जानिए निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
अगर किसी ने निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा तो उसे भी अच्छा रिटर्न मिला है। इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर अगर 1 साल पहले किसी ने निवेश किया होगा तो उसका पैसा करीब 22 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस फंड ने 1 साल में 22.59 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1,22,592 रुपये हो गई है।
जानिए इस फंड की एसआईपी का रिटर्न
अगर किसी ने निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिप माध्यम से निवेश किया होगा तो उसे 61.93 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस हिसाब से अगर इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में किसी ने 1 साल पहले से 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू 1,56,399 रुपये हो गई है, जबकि जमा किया है केवल 1.20 लाख रुपया ही।
नोट : इन इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 27 नवंबर 2020 की हैं और रिटर्न की गणना भी उसी आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications