Top 5 Richest Banks In India: वैसे तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक कहा जाता है लेकिन एसबीआई मार्केट कैप के मामले में 2 बड़े प्राइवेट बैंक से पीछे है। मार्केट कैप के माध्यम से किसी भी कंपनी या संस्था की संपत्ति के मूल्य को आंका जाता है।
अगर हम मार्केट कैप के लिहाज से देश के सबसे अमीर बैंक की बात करते है तो फिर वो एचडीएफसी है। दरअसल, एचडीएफसी लिमिटेड के मर्जर के बैंक के मार्केट कैप में काफी बड़ा उछाल आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 जुलाई तक एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 928,657.99 करोड़ है। हालांकि, 30 जून तक यह आंकड़ा 14.6 लाख करोड़ तक पहुंच गया था। इतना ही नहीं इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप के लिहाज से भी विश्व का चौथा सबसे वैल्यूएबल बैंक हो गया है।
वही, दूसरे नंबर के बैंक की बात करें तो फिर इसका नाम आईसीआईसीआई बैंक है, जिसका मार्केट कैंप 662,721.71 करोड़ है। दरअसल, किसी भी कंपनी या बैंक के मार्केट कैप की गणना उसके कुल स्टॉक और उसकी प्राइस से होती है।
एसबीआई जिसको देश का सबसे बड़े सरकारी बैंक के रूप में जाना जाता है। यह बैंक देश के अमीर बैंकों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वही, इसका मार्केट कैप की बात करें तो फिर एसबीआई का मार्केट कैप 529,898.83 करोड़ रुपये है। एसबीआई बैंकिंग नेटवर्क के मामले में अव्वल है। क्योंकि इसके देश भर में 24 हजार से अधिक ब्रांच है और 62 हजार से अधिक एटीएम है।
भारत के अमीर बैंक की लिस्ट में चौथे नंबर पर कोटक महिंद्रा बैंक है। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 368,339.69 करोड़ रु हैं।
इस लिस्ट में मार्केट कैप के हिसाब से 5 नंबर पर सबसे अमीर बैंक एक्सिस बैंक लिमिटेड है। इसका मार्केट कैप 301,421.42 करोड़ रु है। हालांकि, इन बैंकों मार्केट कैप में आए दिन शेयर की कीमतों में उतार चढाव से बदलाव होता रहता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications