शेयर बाजार में मंगलवार को भयंकर गिरावट के बाद 5 जून को रिकवरी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे. बाजार में लौटी रिकवरी से निवेशकों में जोश देखने को मिल रहा. बाजार के लिए इस हफ्ते RBI पॉलिसी बड़ा इवेंट है, जोकि आज से ही शुरू हो गई है. आगे जुलाई में केंद्रीय बजट पेश होगा. ऐसे में किन फैक्टर्स पर फोकस करना चाहिए? किन स्टॉक्स में खरीदारी करें?
बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सरप्राइस नतीजे आए, जिसे पचाने में बाजार को समय लगेगा. उन्हें जल्द ही स्थिरता की वापसी की उम्मीद है. हालांकि, नए मंत्रिमंडल और महत्वपूर्ण पदों की स्थिति साफ होने तक बाजार में स्थिरता नहीं होगी. फिलहाल, बाजार में तेजी से सुधार की उम्मीद नहीं है. लेकिन क्षेत्रीय प्राथमिकताओं में बदलाव हो सकता है, जो FMCG, हेल्थकेयर और IT जैसे सेक्टर के लिए फायदेमंद हो सकता है.

वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में आई हालिया गिरावट ने ओवरवैल्यूएशन को थोड़ा कम कर दिया है, जिससे संस्थागत निवेश का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने निवेशकों को IT, फाइनेंशियल, ऑटोमोटिव में हाई क्वालिटी वाले लार्ज-कैप शेयरों में निवेश करना शुरू करने की सलाह दिया है.
इन 5 शेयरों में करें खरीदारी
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. लॉन्ग टर्म के लिए शेयरों में खरीद की राय दी है. इसके तहत L&T पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 4400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1640 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
लॉन्ग टर्म के लिए धमाकेदार स्टॉक्स
लॉन्ग टर्म के लिए ब्रोकरेज ने KEI Ind को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर 5000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सिगरेट टू होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी ITC के शेयर पर भी खरीदारी की रेटिंग के साथ 515 रुपए का टारगेट दिया है. इसके अलावा ICICI Bank के शेयर पर भी खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
शेयर बाजार में लौटी रिकवरी
शेयर बाजार में 4 जून की भारी बिकवाली के बाद शानदार रिकवरी दर्ज की जा रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 1-1% उछल गया है. सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 72850 के पास कारोबार कर रहे. निफ्टी भी 250 अंक चढ़कर 22,100 के पार पहुंच गया है. बाजार में जोश भरने का काम ऑटो सेक्टर कर रहा. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 3% उछल गया है. IT इंडेक्स बी करीब 3% चढ़ गया है. जबकि FMCG सेक्टर में तूफानी खरीदारी हो रही, सेक्टर इंडेक्स 6.5% चढ़ गया है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications