नयी दिल्ली। साल 2020 में एफडी की ब्याज दरों में काफी कटौती की गई। इस समय अधिकतम बैंक एफडी पर ज्यादा से ज्यादा 7-9 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। दूसरी तरफ कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने इस साल में अब तक एफडी से तीन गुना यानी 24 फीसदी तक रिटर्न दिया है। यहां हम ऐसे महंगे 6 शेयरों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 24 फीसदी तक रिटर्न दिया है। महंगा होने के कारण निवेशकों को मुनाफा भी जबरदस्त हुआ। 2019 में एमआरएफ भारत का सबसे महंगा स्टॉक था, जिसकी कीमत 31 दिसंबर 2019 को 66,327 रुपये प्रति शेयर थी। 2020 में भी यह 75,258 रुपये प्रति शेयर के रेट पर सबसे अधिक कीमत वाला स्टॉक है।
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया ने इस साल करीब 24 फीसदी रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2019 को ये 27500 रु पर था, मगर 21 दिसंबर तक ये शेयर 34000 रु पर पहुंच गया। करीब 1 साल में इसकी कीमत 6500 रु बढ़ी। इस लिहाज से जिस निवेशक पास सिर्फ 100 शेयर भी होंगे वो भी मालामाल हो गया है। 100 शेयरों का मतलब 6,50,000 लाख रु का मुनाफा।
नेस्ले इंडिया
नेस्ले इंडिया का शेयर 31 दिसंबर 2019 को 14790 रु पर था। 21 दिसंबर तक ये शेयर 18173 रु पर पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयर ने 23 फीसदी का रिटर्न दिया। करीब 1 साल में इसकी कीमत 3383 रु बढ़ी। इस लिहाज से जिस निवेशक पास सिर्फ 100 शेयर भी होंगे उसे 3,38,300 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
एबॉट इंडिया
एबॉट इंडिया का शेयर 31 दिसंबर 2019 को 13073 रु पर था। 21 दिसंबर तक ये शेयर 15830 रु पर पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयर ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया। करीब 1 साल में इसकी कीमत 2757 रु बढ़ी। इस लिहाज से जिस निवेशक पास सिर्फ 100 शेयर भी होंगे उसे 2,75,700 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
पेज इंडस्ट्रीज
पेज इंडस्ट्रीज का शेयर 31 दिसंबर 2019 को 23369 रु पर था। 21 दिसंबर तक ये शेयर 27581 रु पर पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयर ने 18 फीसदी का रिटर्न दिया। करीब 1 साल में इसकी कीमत 4212 रु बढ़ी। इस तरह जिस निवेशक पास सिर्फ 100 शेयर भी होंगे उसे 4,21,200 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
श्री सीमेंट
श्री सीमेंट का शेयर 31 दिसंबर 2019 को 20357 रु पर था। 21 दिसंबर तक ये शेयर 23739 रु पर पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयर ने 17 फीसदी का रिटर्न दिया। करीब 1 साल में इसकी कीमत 3382 रु बढ़ी। इस लिहाज से जिस निवेशक पास सिर्फ 100 शेयर भी होंगे उसे 3,38,200 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
एमआरएफ
एमआरएफ का शेयर 31 दिसंबर 2019 को 66,328 रु पर था। 21 दिसंबर तक ये शेयर 75259 रु पर पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयर ने 13 फीसदी का रिटर्न दिया। करीब 1 साल में इसकी कीमत 8931 रु बढ़ी। इस लिहाज से जिस निवेशक पास सिर्फ 100 शेयर भी होंगे उसे 8,93,100 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications