नई दिल्ली, जुलाई 10। शेयर बाजार में बीते हफ्ते थोड़ा तेजी क्या दर्ज हुई, कुछ कंपनियों ने पैसों की बारिश ही करा दी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप् 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप 1,81,209.89 करोड़ रुपये बढ़ गई है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,573.91 अंक (2.97 प्रतिशत) तेजी के साथ बंद हुआ था। आइये जानते हैं टॉप 8 कंपनियों में से किसने कितना फायदा कराया है और वह 2 कंपनियां कौन सी हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा डुबाया है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
पहले जानिए फायदा कराने वाली कंपनियों के बारे में
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 50,058.05 करोड़ रुपये बढ़कर 5,86,422.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 35,956.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,656.96 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 23,940.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,75,832.15 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं लगातार नुकसान करा रही जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप 19,797.24 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,841.46 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई की मार्केट कैप 19,232.55 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,922.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 15,126.4 करोड़ रुपये बढ़कर 6,37,033.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 12,000.08 करोड़ रुपये बढ़कर 3,81,833.20 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,098.65 करोड़ रुपये बढ़कर 4,06,213.61 करोड़ रुपये हो गई।
अब जानिए किन 2 कंपनियों ने घाटा कराया
बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी के बाद भी टीसीएस की मार्केट कैप 18,770.93 करोड़ रुपये कम होकर 11,94,625.39 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 11,805.14 करोड़ रुपये कम होकर 16,17,879.36 करोड़ रुपये बची।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां और उनकी मार्केट कैप
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,17,879.36 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,94,625.39 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,75,832.15 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,37,033.78 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,86,422.74 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,25,656.96 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,47,841.46 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,35,922.66 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,06,213.61 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,81,833.20 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications