नई दिल्ली, मार्च 21। जो लोग फिक्स्ड-इनकम एसेट्स के साथ अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन लाना चाहते हैं या एक इमरजेंसी फंड बनाना चाहते हैं, वे गिल्ट म्यूचुअल फंड जैसे डेब्ट फंड्स में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। इन फंडों में एसआईपी रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का उपयोग करके निवेश पर जोखिम को कम रखने में मदद करती है। लंबी अवधि के फंड और डायनेमिक बॉन्ड फंड में ब्याज दर जोखिम के कारण अन्य डेब्ट फंडों की तुलना में अधिक अस्थिरता होती है। ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
गिल्ट फंड क्यों चुनें
गिल्ट फंड मध्यम से लंबी अवधि की मैच्योर होने वाली सरकारी संपत्तियों या सरकारी प्रतिभूतियों में विशेष रूप से निवेश करते हैं। नतीजतन, ये फंड निवेशकों की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। ये फंड डेब्ट फंड हैं। ये बॉन्ड फंड से इस मायने में भिन्न होते हैं कि बॉन्ड फंड अपनी संपत्ति के एक हिस्से को जोखिम वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। जो निवेशक अच्छे रिटर्न के साथ लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं, वे गिल्ट फंडों में निवेश करने का विकल्प चुन सकते हैं।
ये हैं टॉप फंड
हमारी लिस्ट में जो टॉप 5 फंड हैं उनमें आईडीएफसी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड - इंवेस्टमेंट प्लान - डायरेकट प्लान, इडेलवाइस गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ, डीएसपी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ और कोटक गिल्ट - इंवेस्टमेंट - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ शामिल हैं।
कैसी है रेटिंग
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने आईडीएफसी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड - इंवेस्टमेंट प्लान - डायरेकट प्लान को 4 स्टार, इडेलवाइस गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ 5 स्टार, डीएसपी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ 4 स्टार, आदित्य बिड़ला सन लाइफ गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ को 3 स्टार और कोटक गिल्ट - इंवेस्टमेंट - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ को 3 स्टार रेटिंग दी है।
चेक करें रिटर्न
आईडीएफसी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड का 1, 2, 3 और 5 साल का सालाना रिटर्न क्रमश: 6.43 फीसदी, 7.18 फीसदी, 10.05 फीसदी और 8.62 फीसदी रहा है। इडेलवाइस गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड के ये रिटर्न 6.99 फीसदी, 7.91 फीसदी, 9.76 फीसदी और 8.38 फीसदी रहे हैं। डीएसपी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड के ये रिटर्न 5.32 फीसदी, 6.44 फीसदी, 9.66 फीसदी और 8.30 फीसदी रहे हैं। आदित्य बिड़ला सन लाइफ गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड के ये रिटर्न 6.84 फीसदी, 6.85 फीसदी, 9.18 फीसदी और 8.43 फीसदी रहे। कोटक गिल्ट - इंवेस्टमेंट के ये रिटर्न 5.37 फीसदी, 6.69 फीसदी, 8.92 फीसदी और 8.06 फीसदी रहे।
5 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न
आईडीएफसी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड का 5 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न 24.42 फीसदी, इडेलवाइस गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड का 23.98 फीसदी, डीएसपी गवर्मेंट सिक्योरिटीज फंड का 23 फीसदी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड का 22.32 फीसदी और कोटक गिल्ट - इंवेस्टमेंट का 21.74 फीसदी रहा है। इन पांचों फंडों का 3 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न क्रमश: 11.36 फीसदी, 11.80 फीसदी, 10.45 फीसदी, 10.63 फीसदी और 10.07 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications