Torrent Power Stock: टोरेंट पावर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी टोरेंट ग्रीन एनर्जी को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) की विंड ट्रेंच-XVIII प्लान के तहत 300 मेगावॉट की विंड पॉवर प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के आते ही शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

कब से शुरु हो सकता है इस प्रोजेक्ट पर काम?
टोरेंट पावर एक प्राइवेट सेक्टर की पावर यूटिलिटी इनगेज कंपनी है, जो पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीबुशन में काम करती है। यह प्रोजेक्ट कंपनी को बिडिंग प्रोसेस के जरिए मिला है, जिसमें टोरेंट ग्रीन एनर्जी सफल बिडर बनकर उभरी है। कंपनी को इसका लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) 11 जून 2025 को सौंपा गया।
यह प्रोजेक्ट ₹3.97 प्रति यूनिट की दर पर डेवोलेप की जाएगी और इसके 24 महीनों के अंदर चालू होने की उम्मीद है, जो कि पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) साइन होने की तारीख से गिनी जाएगी। इस प्रोजेक्ट में करीब ₹2,650 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
सस्टेनेबिलिटी गोल्स पर कंपनी का फोकस
टोरेंट पावर ने Renewable Energy को अपने विकास की मुख्य दिशा बनाया है। इस नए प्रोजेक्ट के साथ कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़कर 3.3 गीगावॉट पीक (GWp) हो गई है। कंपनी अपने सस्टेनेबिलिटी गोल्स और भारत सरकार के 2030 तक 500 GW नॉन-फॉसिल फ्यूल एनर्जी प्रोडक्शन के लक्ष्य के अनुरूप, लगातार अपने ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।
कंपनी के शेयर्स में तेजी
टोरेंट पावर कंपनी की इस खबर के आने से शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर शुक्रवार को सुबह 11:57 बजे पर 1.07% उछलकर 1414.40 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज कंपनी के शेयर्स 1399.45 रुपये पर खुले थे।
कंपनी ने 1419 रुपये का हाई लेवल शुक्रवार को बनाया है और 1391.45 के लो लेवल को टच किया है। पिछले 1 हफ्ते में कंपनी के शेयर्स ने 0.40% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और दो हफ्तों में 2.95% का बढ़िया रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications