Gratuity New Rule: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्र को कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत ब़ढोत्तरी के साथ दिवाली बोनस का उपहार दिया था। अब सरकरा ने ग्रेच्युटी और पेंशन के नियमों में बदलाव किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों के नए नियम में चेतावनी भी दी है। लागू होने वाले नए नियमों के मुताबिक अगर कर्मचारी इसका पालन नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और ग्रेच्यूटी दोनों बंद हो सकती है।

काम में नहीं होनी चाहिए लापरवाही
अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही बरता है तो रिटायरमेंट के समय सरकार उसका ग्रेच्यूटी रोक सकती है। ये नए नियम सभी केंद्रिय कर्मचारियों पर लागू होंगे। यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए लागू करना चाहती है कि नहीं, अगर राज्य चाहें तो इसे लागू कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) Rule 2021 के तौर पर नए नियम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पेंशन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव हुआ है, कुछ नए कानून जोड़े गए हैं। नए नियमों के तहत अगर केंद्र सरकार के कर्मचारी नौकरी के दौरान किसी गंभिर आरोप के दोषी पाए जाते हैं या फिर लापरवाही बरतते हैं तो उनकी ग्रेच्यूटी रोकी जा सकती है।
किन्हें दिया गया है अधिकार

केंद्र सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारी के अप्वाइंटिंग अथॉरिटी में शामिल रहे हैं प्रेसिडेंट को ग्रेच्युटी या पेंशन रोकने का उत्तरदायित्व दिया है। सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी जो विभाग से जुड़े हो उन्हें भी पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार दिया गया है। विभाग के नियुक्ति से जुड़े अधिकारियों को यह अधिकार होगा।
क्या होगी कार्यवाही
नौकरी के दौरान किसी भी कर्मचारी संबंधित विभाग की तरफ से कोई क्रिमिनल कार्रवाई हुई है तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को जरूर देनी होगी। अगर कोई कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद फिर से नियुक्त होता है तो भी उसपर यह कार्यवाही होगी। अगर किसी कर्मचारी ने ग्रेच्युटी का पेमेंट पा लिया है और उसके बाद दोषी पाया जाता है तो सरकार उससे पेंशन और ग्रैच्यूटी का आंशिक पैसा वसूलेगी। विभाग चाहें तो पेंशन बंद भी कर सकती है। सरकार ने नियमों को लेकर सख्ती दिखाई है। सरकार का कहना है कि दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications