टोयोटा की आने वाली नई एसयूवी अर्बन क्रूजर का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली: टोयोटा की आने वाली नई एसयूवी अर्बन क्रूजर का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर की बुकिंग शुरू कर दी गई है। मात्र 34,900 रुपये में Tata Nexon EV होगी आपकी, मिल रहा स्पेशल सब्सक्रिप्शन ऑफर ये भी पढ़ें

बता दें कि कंपनी ने प्रीबुकिंग कराने वालों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इसके तहत स्पेशल मेंटीनेंस पैकेज का फायदा मिलेगा। टोयोटा इंडिया की पेशकश के मुताबिक, जो ग्राहक अर्बन क्रूजर को लॉन्च से पहले प्रीबुक कर रहे हैं उन्हें कंपनी की ओर से 2 साल तक नो कॉस्ट पीरियोडिक मेंटीनेंस पैकेज मिलेगा।
ऑनलाइन 11000 रुपये के टोकन अमाउंट से करें बुकिंग
टोयोटा अर्बन क्रूजर इसी माह लॉन्च हो सकती है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इस SUV को टोयोटा डीलरशिप्स से या फिर ऑनलाइन 11000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कराया जा सकता है। अर्बन क्रूजर के साथ ग्राहकों को 3 साल की वारंटी या 1 लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) मिलेंगे। वहीं उम्मीद कि जा रही है कि टोयोटा नई एसयूवी के लॉन्च हो जाने के बाद ऑफर किए जा रहे सर्विस प्रोग्राम को अतिरिक्त लागत के साथ लेकर आए। मालूम हो कि टोयोटा की अर्बन क्रूजर, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का एक ही नया अवतार है। यह दोनों कंपनियों के बीच एक समझौते के तहत पेश किया जाने वाला दूसरा मॉडल है। इस समझौते के अंतर्गत इससे पहले टोयोटा Glanza आ चुकी है, जो मारुति की बलेनो का रिबैज्ड वर्जन है।
मिलेगा पावरफुल पेट्रोल इंजन
टोयोटा अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 103 hp पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ में 5 स्पीड मैनुअल या 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर रहेगा। ऑटोमेटिक वर्जन्स में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा, जैसा कि विटारा ब्रेजा में है। अर्बन क्रूजर में ऑटोमेटिक हैडलैंप्स, वाइपर्स, 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। टोयोटा अर्बन क्रूजर की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
अर्बन क्रूजर का इनसे होगा मुकाबला
टोयोटा नई अर्बन क्रूजर का सीधा मुकाबला मारुति सुजकी ब्रेज़ा विटारा के अलावा हुंडई की वेन्यू, फोर्ड ईको sport, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा Nexon जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। इसके अलावा किआ सोनट भी इसकी टक्कर में है। किआ ने भी सोनट की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए 25 हजार रुपये चुकाने होंगे। भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है और इस सेगमेंट में कंपनियां काफी संभावनाएं तलाश रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि इस फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद ज्यादा हैं। अब चूंकि यह सेगमेंट काफी बड़ा है इसलिए मुकाबला भी काफी तगड़ा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications