Trade Fair 2025 Tickets Price: दिल्ली के भारत मंडपम में इस साल का 44वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला भव्य शुरुआत के साथ शुरू हो चुका है। शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मेले का उद्घाटन किया। हर साल की तरह इस बार भी मेल 14 नवंबर से शुरु हुआ है, लेकिन शुरुआती पांच दिन केवल बिजनेस विजिटर्स और थोक खरीदारों के लिए रखे गए हैं। आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से 27 नवंबर तक खुला रहेगा।

रंग-बिरंगे स्टॉल से सजा भारत मंडपम
मेले के पहले ही दिन भारत मंडपम के सभी हॉल और ओपन एरिया में देश-विदेश के स्टॉल नजर आए। इस बार देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों ने अपनी परंपराओं, उत्पादों और कारोबार को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया है। साथ ही कई विदेशी कंपनियों ने भी अपने इनोवेशन और स्पेशल उत्पादों की झलक पेश की है।
टिकट की कीमतें दो कैटेगरी में तय की गई है:
दिल्ली आने वाले लोगों के लिए मेले की टिकट कीमतें इस बार पहले से स्पष्ट और आसान रखी गई हैं।
14-18 नवंबर (बिजनेस दिन)
वयस्क: ₹150
बच्चे: ₹60
19-27 नवंबर (जनता के लिए)
वयस्क: ₹80
बच्चे: ₹40
इसके अलावा सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजन के लिए प्रवेश बिल्कुल फ्री है। उन्हें केवल वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।
थीम: "एक भारत, श्रेष्ठ भारत"
ट्रेड फेयर 2025 की थीम भारत की एकता, विविधता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरा परिसर सांस्कृतिक सजावट, पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक के मिश्रण से चमक रहा है।
इस साल मेले में शामिल हैं:
31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
12 देश
55 सरकारी मंत्रालय और विभाग
कई मंत्रालय अपनी नई योजनाएं, पब्लिक प्रोजेक्ट और इनोवेशन को मेले में प्रदर्शित कर रहे हैं।
दिल्ली पवेलियन बना लोगों का नया फेवरेट
दिल्ली पवेलियन इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे लाल किले की थीम पर तैयार किया गया है, जहां दिल्ली के इतिहास, परंपरा और आधुनिक बिजनेस माहौल को खूबसूरती से दिखाया गया है।
मेले में पहुंचे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां मौजूद स्टार्टअप फाउंडर्स, महिला उद्यमियों और MSME प्रतिनिधियों से बात की और आश्वासन दिया कि सरकार छोटे कारोबारों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती रहेगी। दिल्ली पवेलियन के सेल्फी पॉइंट, आर्ट सेक्शन और स्टार्टअप कॉर्नर युवाओं के बीच बेहद पसंदीदा हो गए हैं।
मेले में क्या-क्या मिलेगा?
यह व्यापार मेला उन लोगों के लिए आदर्श है जो एक ही जगह पर शॉपिंग, संस्कृति, खाना और तकनीक का मज़ा लेना चाहते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक उत्पाद
हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट
ऑर्गेनिक और स्पेशल फूड
टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट
स्टार्टअप शोकेस
विदेशी कंपनियों के खास पवेलियन
परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन मौका
अगर आप दिल्ली में हैं या दिल्ली आने की योजना बना रहे हैं, तो 19 से 27 नवंबर के बीच का समय ट्रेड फेयर देखने के लिए सबसे अच्छा है। यह मेला सिर्फ खरीदारी का स्थान नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, उद्यमिता और नवाचार को नजदीक से देखने का शानदार मंच है।
ऑनलाइन कैसे खरीदें ट्रेड फेयर 2025 की टिकट?
अगर आप भीड़ से बचकर घर बैठे टिकट लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन खरीदना सबसे आसान तरीका है। ITPO ने इस बार टिकट खरीदने की प्रक्रिया काफी आसान बना दी है। नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आप कुछ ही मिनटों में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
टिकट ऑनलाइन खरीदने की पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले ITPO की आधिकारिक वेबसाइट indiatradefair.com पर जाएं।
होमपेज पर आपको "Buy Tickets for IITF 2025" का लिंक दिखाई देगा - उसी पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।
अब आप अपनी पसंद की टिकट कैटेगरी (Adult/Child) और टिकटों की संख्या चुनें।
अंत में भुगतान करें और आपकी टिकट तुरंत डिजिटल रूप में मिल जाएगी।
इस तरह आप बिना किसी लाइन में लगे सीधे अपने फोन से टिकट खरीद सकते हैं।
ट्रेड फेयर की टिकट कहां-कहां उपलब्ध है?
इस साल टिकट खरीदने के कई आसान विकल्प दिए गए हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी माध्यम से टिकट ले सकते हैं।
1. 55 चयनित दिल्ली मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा 55 स्टेशनों पर टिकट काउंटर लगाए गए हैं।
यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो रोज़ाना मेट्रो से सफर करते हैं।
2. DMRC की 'सारथी' ऐप
अगर आप डिजिटल पेमेंट पसंद करते हैं, तो 'सारथी' ऐप से भी टिकट खरीदी जा सकती है।
ऐप में लॉग इन करें, ट्रेड फेयर टिकट सेक्शन चुनें और पेमेंट पूरा करें।
3. ITPO की आधिकारिक वेबसाइट
सीधे वेबसाइट indiatradefair.com से ऑनलाइन टिकट बुक करना सबसे सुविधाजनक तरीका है।
टिकट तुरंत मिल जाती है और आप उसे अपने फोन में ही सेव कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications