Trade War Starts! अमेरिका ने चुनिंदा देशों पर टैरिफ लगा दिया है. इनमें चीन, कनाडा और मैक्सिको शामिल है. इसके तहत कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है. वहीं, चीन पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही ट्रेड वॉर की शुरुआत हो गई है. क्योंकि, जिन देशों पर टैरिफ लगाया गया है वो भी पलटवार करेंगे. हालांकि, भारत के नजरिए से राहत की खबर है. क्योंकि टैरिफ लगने वाले देशों में भारत शामिल नहीं है, लेकिन चुनिंदा सेक्टर्स पर असर दिखेगा. बता दें कि टैरिफ, एक सीमा शुल्क या फिर टैक्स है, जोकि ट्रेडिंग आइटम्स पर लगाया जाता है.
चीन, कनाडा और मैक्सिको ने किया पलटवार
अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. इसके तहत कनाडा से आने वाले एनर्जी प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और मैक्सिकन एनर्जी इंपोर्ट पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है. अमेरिका की ओर से कनाडा पर लगे टैरिफ पर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि कनाडा बीयर, वाइन, लकड़ी और इक्विपमेंट समेत 155 बिलियन डॉलर के अमेरिकी सामानों पर 25% टैरिफ के साथ जवाब देगा, जो मंगलवार से 30 बिलियन डॉलर और 21 दिन बाद 125 बिलियन डॉलर से लागू होगा.
ट्रूडो ने अमेरिकी लोगों को चेतावनी दी है कि ट्रंप की टैरिफ की वजह से ग्रॉसरी और पेट्रोल की लागत बढ़ सकती है. इसके चलते ऑटो असेंबली प्लांट्स ठप पड़ सकता है. साथ ही निकेल, पोटाश, यूरेनियम, स्टील और एल्युमीनियम जैसे सामानों की सप्लाई सीमिट की जा सकती है. साथ ही उन्होंने कनाडा के नागरिकों से कहा कि अमेरिका जाने से बचें और अमेरिकी प्रोडक्ट्स का बायकॉट करें.
मैक्सिको के प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी टैरिफ पर रिएक्शन दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि वह अपने इकोनॉमी मिनिस्टर को जवाबी टैरिफ लागू करने का निर्देश दे रही हैं. हालांकि, इस पर ज्यादा डीटेल्स नहीं शेयर किए हैं. कनाडा और मैक्सिको ने कहा कि वे दोनों मिलकर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ मिलकर चुनौती देंगे.
कनाडा और मैक्सिको के उलट चीन ने फिलहाल कोई रिस्पांस नहीं दिया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बातचीत का दरवाजा खोल गया है. चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक उनको उम्मीद है कि अमेरिका अपने फेंटेनाइल और अन्य मुद्दों को ऑब्जेक्टिव और रेशनल तरीके से देखेगा और संभालेगा. जारी बयान के मुताबिक बीजिंग स्पष्ट बातचीत में शामिल होना, सहयोग को मजबूत करना और मतभेदों को मैनेज करना चाहता है.
ऑटो कंपनियों होंगी ज्यादा प्रभावित
यूएस सेंसस ब्यूरो डेटा के मुताबिक अमेरिका ने साल 2023 में करीब 100 अरब डॉलर का क्रूड ऑयल कनाडा से इंपोर्ट किया. रॉयटर्स के मुताबिक ऐसे में नए टैरिफ का अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित ऑटो कंपनियां होंगी. क्योंकि कनाडा और मैक्सिको में बनी गाड़ियों पर नए टैरिफ लागू होगा. इससे एक बड़े रिजनल सप्लाई चेन पर बोझ पड़ेगा. अमेरिका की ओर से लगाए जा रहे टैरिफ चुनावी मुद्दा रहा, जोकि ट्रंप ने कैंपेन के दौरान वादा किया था. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने बढ़ी हुई कीमतों का असर ग्राहकों और कंपनियों पर पढ़ने की चेतावनी दी थी.

ट्रंप का टैरिफ और भारतीय अर्थव्यवस्था
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाया है. इसके साथ ही ट्रेड वॉर शुरू हो गया है. हालांकि, टैरिफ लगने वाले देशों में भारत नहीं शामिल है. लेकिन ट्रैरिफ को लेकर मची उथल-पुथल का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. खासकर भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर पड़ेगा. इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार पर भी ट्रेड वॉर की आंच आएगी. क्योंकि टैरिफ लगाने से डॉलर इंडेक्स में मजबूती दर्ज की जा रही है. इसके चलते निवेशक लगातार बिकवाली करेंगे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications