China opposes Trump stand by India: चीन ने भारतीय वस्तुओं पर 50% तक टैरिफ लगाने के वाशिंगटन के फैसले की तीखी आलोचना की है। साथ ही कहा कि आर्थिक धौंस जमाने वाले के सामने चुप रहने से अमेरिका का हौसला और बढ़ेगा। बीजिंग ने नई दिल्ली के साथ मजबूती से खड़े रहने का भी वादा किया है और दोनों पड़ोसियों को एशिया के आर्थिक और राजनीतिक भविष्य को आकार देने में साझेदार बताया है।

चीन भारत पर अमेरिकी टैरिफ का विरोध क्यों कर रहा है?
भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से फ्री ट्रेड से फायदे उठाते रहा है, लेकिन अब टैरिफ को सौदेबाजी का हथियार मान रहा है। शू ने नई दिल्ली में घोषणा की कि अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है और उससे भी ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चुप्पी से धौंस जमाने वालों का हौसला बढ़ता है। चीन भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
चीनी राजदूत ने आगे कहा कि भारत और चीन के बीच सहयोग न केवल उनके विकास के लिए, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी आवश्यक है। इतने बड़े आकार के दो पड़ोसी देशों के लिए, एकता और मदद से ही साझा विकास प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है। हम एशिया में आर्थिक विकास के दोहरे इंजन हैं। भारत और चीन की एकता से पूरे विश्व को फायदा होता है।
बीजिंग भारत से क्या उम्मीद कर रहा है?
चीनी दूत ने भारत और चीन के बीच आपसी विश्वास बनाने और गलतफहमी से बचने के महत्व पर जोर दिया है। शू ने कहा कि दोनों देश साझेदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं। हमें बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी भारतीय वस्तुओं के चीनी बाजार में प्रवेश का स्वागत करते हैं।
PM Modi कब जाएंगे चीन?
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि SEO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तियानजिन की आगामी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाएंगे और शंघाई सहयोग संगठन के लिए यह एक महत्वपूर्ण है।
शू ने हाल ही में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा का जिक्र किया, जिसके दौरान वांग ने 31 अगस्त से शुरू हो रहे दो दिवसीय SEO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मैसेज और निमंत्रण सौंपा था।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications