TRAI New Mobile Rule: देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) टेलीकॉम से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव करने वाली है. सरकार ने यह निर्णय बढ़ते स्पैम कॉलर्स या फ्रॉड कॉलर्स को देखते हुए लिया है. यह बदलाव 1 सितंबर से लागू होने वाला है. नियम में बदलाव आने के बाद मोबाइल यूजर्स को अनचाहे कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल सकता है टेलीकॉम डिपार्टमेंट के मुताबिक पिछले तीन महीनों में 10,000 से ज्यादा स्पैम मैसेज भेजे जा चुके हैं.

सरकार ने यह ऐलान किया है कि 1 सितंबर के बाद अगर कोई व्यक्ति अपने पर्सनल नंबर से स्पैम कॉल या मैसेज करता है, तो उसका सिम कार्ड दो साल के लिए बंद कर दिया जाएगा.
सरकार की टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में डिटेल जानकारी दी है. इसके अलावा डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम कंपनियों और टेलीमार्केटर को भी इसे जुड़े निर्देश दिए है.
क्या है नियम से जुड़ा बदलाव
टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने टेलीमार्केटिंग के लिए नई नंबर सीरिज जारी की है. यह नंबर सीरिज 160 है. अगर किसी बैंकिंग या इंश्योरेंस कंपनी को टेलीमार्केटिंग करनी है तो उन्हें इस नंबर सीरिज का इस्तेमाल करना होगा. इन नियम के बारे में विस्तार से बातचीत करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम कंपनी और टेलीमार्केटर के साथ 8 अगस्त को मीटिंग की थी.
ट्राई ने अपने नए नियम में ऑटोमैटिक जनरेटेड कॉल्स और मैसेज को शामिल किया गया है. नियम में बदलाव होने के बाद लोगों को अनचाही कॉल्स और मैसेज से छुटकारा मिल सकता है.
अगर आपको स्पैम कॉल बार-बार आते रहते है या आपको कोई स्पैम कॉल करके परेशान कर रहा है, तो 1909 पर कॉल करके इसकी शिकायत की जा सकती है. इसके अलावा आप संचार साथी पोर्टल पर भी स्पैल कॉल की शिकायत कर सकते हैं.
अभी कोई भी स्पैमर किसी भी नंबर से कॉल या मैसेज कर सकता है. कई बार ये स्पैमर फसाने के लिए कंपनी का नाम इस्तेमाल करते हैं. इसलिए यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि यह कॉल स्पैम है या रियल. इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए सरकार नियम में बदलाव कर रही है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications