Train Cancelled: भारत में सर्दियों का मौसम ठंडी हवाएं और कोहरा लेकर आता है, जिससे कई चुनौतियां सामने आती हैं। इसका एक महत्वपूर्ण प्रभाव भारतीय रेलवे पर पड़ता है, जहां कम विजिबिलिटी के कारण अक्सर ट्रेन रद्द करनी पड़ती है। इस साल, कोहरे और अन्य कारणों से कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रियों को अपने सफर पर निकलने से पहले एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पर नजर डाल लेनी चाहिए।

ट्रेन रद्द होने के कारण
भारतीय रेलवे अक्सर अलग अलग डिवीजनों में नई रेल लाइनें जोड़कर अपने नेटवर्क का विस्तार करता है। इस कारण ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है, और कई बार ट्रेनें केंसिल करनी पड़ती हैं। वहीं बढ़ते हुए कोहरे और खराब मौसम के कारण रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को केंसिल करना पड़ता है। इस मौसम में कई ट्रेनें फरवरी 2025 तक रद्द कर दी गई हैं।
प्रभावित मार्गों में गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15057) 27 फरवरी 2025 तक रद्द कर दी गई है। इसी तरह, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 5058) 26 फरवरी 2025 तक संचालित नहीं होगी। लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15059) का भी यही हाल है।
स्पेसिफिक रेलगाड़ी कैंसल
नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15081) 1 मार्च 2025 तक निलंबित है, जबकि इसकी वापसी यात्रा (ट्रेन संख्या 15082) 28 फरवरी 2025 तक रद्द है। आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ट्रेन संख्या 11897, 24 दिसंबर तक रुकी हुई है।
प्रभावित सेवाओं में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से आगरा कैट तक की ट्रेन संख्या 11808 शामिल है, जो 24 दिसंबर तक रद्द है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैट सेवा (ट्रेन संख्या 11901) 23 दिसंबर तक नहीं चलेगी।
अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल (ट्रेन संख्या 04652) 18 दिसंबर से 5 जनवरी तक निलंबित है, जबकि जयनगर से अमृतसर (ट्रेन संख्या 04651) 20 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच संचालित नहीं होगी।
अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल (ट्रेन संख्या 09465) 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक रद्द रहेगी, और दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल (ट्रेन संख्या 09466) 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक रद्द रहेगी।
सूरत-वलसाड मेमो स्पेशल (ट्रेन संख्या 09152) बिलिमोरा में समाप्त होगी और बिलिमोरा और वलसाड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा, अंबरगाम रोड-वलसाड मेमू स्पेशल (ट्रेन संख्या 09153) और वलसाड-उमरगाम रोड मेमू स्पेशल (ट्रेन संख्या 09154) दोनों पूरी तरह से रद्द हैं।
इन दिनों ठंड बढ़ती जा रही है, जब भी आप कहीं निकलने का प्लान बनाए तो सबसे पहले ट्रेन की जानकारी जरूर लें, क्योंकि कई सारी ट्रेनें कैंसल चल रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications