Transrail Lighting IPO: निवेशकों के लिए कमाई करने का बढ़िया मौका आ गया है। 19 नवंबर से ट्रांसरेल लाइटिंग (Transrail Lighting IPO) का सब्सक्रिप्शन खुलेगा और 27 नवंबर को ये बंद हो जाएगा। अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको इसके बारे में सारी डिटेल्स बता देते हैं।

ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ का अलॉटमेंट डेट (Transrail Lighting IPO Allotment Date)
ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ एक बुक बिल्ट इश्यू है। इस इश्यू में 400.00 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1.02 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 24 दिसंबर को होने की उम्मीद है। ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 27 दिसंबर की तय की गई है।
ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर
इंगा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज लिमिटेड ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। फिलहाल इस आईपीओ के प्राइस बैंड के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के प्रमोटर अजंमा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, दिगंबर चुन्नीलाल बागड़े और संजय कुमार वर्मा हैं।
ट्रांसरेल लाइटिंग कंपनी के बारे में खास बातें
फरवरी 2008 में इंकॉपरेट हुई ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड एक इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है जो पॉवर ट्रांसमिशन और मैन्युफैक्चरिंग लैटिस स्ट्रचर, कंडक्टर्स और मोनोपोल्स पर केंद्रित है। ट्रांसमिशन लाइनों और डिस्ट्रीबुशन लाइनों की आपूर्ति, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण के साथ-साथ पुलों, सुरंगों, एलिवेटेड सड़कों और कूलिंग टावरों से संबंधित डिजाइन सहित सिविल निर्माण में ईपीसी सेवाएं देना भी इसका काम है।
इसके अलावा आपूर्ति, स्थापना और परीक्षण सहित पोल और प्रकाश खंड में निर्माता और सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करना है और कंपनी ओवरहेड विद्युतीकरण, सिग्नलिंग, दूरसंचार, भू-कार्य और ट्रैक लिंकिंग सहित रेलवे सेवाएं प्रदान करना भी है।
आईपीओ के पैसों का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
कंपनी का उद्देश्य वर्किंग कैपिटल के लिए फाइनेंसेस को बढ़ाना है, कंपनी के कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाना है और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications