Travel : अगर आप 15 अगस्त को कही घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। ग्रीनसेल मोबिलिटी की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक एसी बस कोच सर्विस, न्यूगो ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त के लिए एक बेहद ही खास ऑफर का ऐलान किया है। ग्राहक इस ऑफर के तहत केवल एक रुपये में कुछ सिलेक्टेड डेस्टिनेशन के लिए टिकट बुक कर सकेंगे तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार न्यूगो जो लग्जरी सुविधाओं से लैस हैं। इसकी यानी न्यूगो की सर्विस में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें शामिल होती हैं। कंपनी की तरफ से ऐलान किया गया है कि 10 से 15 अगस्त 2023 तक किसी भी ऑपरेटिंग रूट के लिए कस्टमर्स सिर्फ 1 रुपये में टिकट की बुकिंग कर सकते हें।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार बुकिंग विंडो गुरूवार 10 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 15 अगस्त तक या सीटें खत्म तक खुली रहेंगी। आप टिकट की बुकिंग इसकी वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।
देश के इन रुटो पर बस का संचालन करती है कंपनी
बस के रुटो की बात करें तो इसमें दिल्ली- देहरादून, दिल्ली- जयपुर, इंदौर-भोपाल, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली - आगरा, आगरा-जयपुर, बेंगलुरु - तिरुपति, चेन्नई - तिरुपति, चेन्नई - पुडुचेरी आदि रुट शामिल हैं इसका मतलब यह है कि आप इन रुट में से किसी भी रुट की बस की टिकट 1 रु में बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Business Idea : गुलखैरा की खेती बना देगी मालामाल, जानिए कैसे शुरू करें
ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी देवेंद्र चावला की तरफ से कहा गया है कि देश के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए हम इस अभियान को शुरू करते हुए रोमांचित हैं।
एमडी देवेंद्र चावला की तरफ से कहा गया है कि केवल एक रु की प्राइस के साथ हमारा लक्ष्य भारत के नागरिकों को न्यूगो की बेहद ही लग्जरी बसों में यात्रा का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करना है।
यह भी पढ़ें : Business Idea : साबुन बनाने का बिजनेस कराएगा जबरदस्त कमाई, ऐसे करें शुरू


Click it and Unblock the Notifications