आप भी अकसर ट्रेन से सफर करते है तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। बता दें कि आने वाले दिनों में आपके लिए ट्रेन में सफर करना पहले से भी महंगा होने जा रहा है।
नई दिल्ली: आप भी अकसर ट्रेन से सफर करते है तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। बता दें कि आने वाले दिनों में आपके लिए ट्रेन में सफर करना पहले से भी महंगा होने जा रहा है। यात्रियों को बड़े रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन यूजर फीस पहले की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ेगी। इस बात की जानकारी सूत्रों से मिली है। रेलवे इस कदम को यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) की तर्ज पर उठा रहा है।

इन स्टेशनों पर जाना महंगा पड़ेगा
बता दें कि यह उन रेलवे स्टेशनों के लिए होगा, जिन्हें प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नये सिरे से तैयार किया जाएगा। इन स्टेशनों पर सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये प्राइवेट कंपनियां ही इन स्टेशनों का कॉमर्शियल ऑपरेशन करेंगी। रेलवे के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जिन स्टेशनों को डेवलप किया जा रहा है, उसमें मुंबई, जयपुर, हबीबगंज, चंडीगढ़, नागपुर, बिजवासन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने इन रेलवे स्टेशनों को नये सिरे से तैयार करने के लिए प्लान भी तैयार कर लिया है। इन स्टेशनों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिये ग्राहकों को सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए प्राइवेट प्लेयर्स को बिडिंग के जरिए चुना जाएगा। वहीं इन स्टेशनों को डेवलप करने के बदले में कंपनियों को यहां पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स खोलने और स्टेशन यूजर फीस वसूलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार ने मुंबई सीएसटी स्टेशन के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप अप्रेजल कमेटी (पीपीपीएसी) की बिडिंग प्रोसेस को शुरू भी कर दिया है। जो कि 20 अगस्त को आईआरएससीडीसी ने इस स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए पीपीपी मॉडल के तहत रिक्वेस्ट फॉर क्वॉलिफिकेशन मांगा है।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने कहा था कि रिडेवलप होने वाले स्टेशनों पर पैसेंजर यूजर चार्ज बाजार के हिसाब से तय होगा। इसके पहले कहा गया था कि जो कंपनियां रेलवे स्टेशनों का डेवलपमेंट करेंगी, वो एयरपोर्ट फीस की तरह चार्ज वसूल सकेंगी। इन स्टेशनों से ट्रेन के किराये में ही यह चार्ज वसूला जाएगा। जानकारी दें कि ये चार्जेज इस बात पर भी निर्भर करेगा कि स्टेशन पर कितनी संख्या में पैसेंजर्स आते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications