नई दिल्ली, फरवरी 21। फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड आपको विभिन्न कंपनी शेयरों में निवेश के जरिए पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने में मदद करेगा। इससे आपको दमदार रिटर्न हासिल करने में भी सहायता मिलेगी। फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड किसी फंड हाउस द्वारा पेश किए जाने वाले वे फंड होते हैं जो आपके पैसे को मुख्य रूप से कंपनी के शेयरों में निवेश करते हैं। ये लार्ज-कैप, मिड-कैप, स्मॉल-कैप या मल्टी-कैप इक्विटी में कितना भी निवेश कर सकते हैं। इसके लिए इन पर कोई लिमिट नहीं होती। सेबी रेगुलेशन के मुताबिक फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स को कम से कम 65 पर्सेंट पैसे को मार्केट में इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करना होगा। इन फंड्स का उद्देश्य मध्य से लंबी अवधि के निवेश पर निवेशकों को फायदा पहुंचाना होता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही फोक्स्ड इक्विटी फंड की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को 5 साल में 10 लाख रु का फंड तैयार करके दिया है।
जोखिम भी रहता है
ये फंड शेयर बाजार के आधार पर अस्थिर होते हैं और आपको इसके लिए जोखिम उठाने की क्षमता रखनी चाहिए। 1 साल से कम के निवेश पर आपको शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा, जबकि 1 साल से ज्यादा के निवेश पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा।
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान
हम बात कर रहे हैं एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान की। 255.90 रुपये की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) के साथ ये एक लोकप्रिय एसआईपी निवेश ऑप्शन है। फंड का साइज (एयूएम) 23186.12 करोड़ रुपये का है, जबकि एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 0.68% है, जो कि कैटेगरी के औसत 0.91% से कम है। ईआर वो प्रतिशत है, जो फंड हाउस आपके पैसे का उपयोग अपने आधिकारिक मैनेजमेंट खर्चों के लिए लेता है।
कितना कराया मुनाफा
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान की एसआईपी का एब्सॉल्यूट रिटर्न लंबी अवधि में सबसे अधिक आकर्षक रहा है। पिछले 1 साल में एसआईपी रिटर्न 8.36% रहा है। पिछले 2 वर्षों में इसने 36.53% रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 वर्षों में इसने 47.85% और पिछले 5 वर्षों में 67.62% रिटर्न दिया है। रिटर्न। इस फंड के एसआईपी का वार्षिक रिटर्न पिछले 2 वर्षों में 33.01% और पिछले 3 वर्षों में 27.03% रहा।
कैसे बना 10 लाख रु का फंड
इस फंड ने एसआईपी के जरिए निवेश करने पर भी भारी रिटर्न दिया है। वैल्यू रिसर्च के अनुसार यदि किसी ने 5 साल पहले इस फंड में 10000 रु की एसआईपी शुरू की होती तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 9.89 लाख रु हो गयी होती। यानी 5 साल में निवेश होता कुल 6 लाख रु और इस पर निवेशक को मुनाफा हुआ होता करीब करीब 4 लाख रु का।
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड का पोर्टफोलियो
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान की कुल इक्विटी होल्डिंग 92.05% है, जिसमें से 79.92% भारतीय इक्विटी होल्डिंग्स में है, और 12.13% विदेशी इक्विटी होल्डिंग्स में है। बाकी 7.95% अन्य क्षेत्रों में निवेश किया गया है। फंड का लार्ज कैप निवेश 33.49%, मिड कैप निवेश 24.25% और स्मॉल कैप निवेश 6.04% है। इसकी टॉप 10 होल्डिंग्स में मुथूट फाइनेंस, नेटफ्लिक्स, अल्फाबेट, प्रॉक्टर एंड गैंबल, भारती एयरटेल, डिविस लैबोरेटरीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट और मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications