नई दिल्ली, जुलाई 29। केंद्र सरकार 15 लाख रुपये की मोटी रकम जीतने का मौका लेकर आई है। जी हां मोदी सरकार एक बार फिर से एक नयी प्रतियोगिता लेकर आई है, जिसमें जीतने वाले को 15 लाख रु तक का इनाम मिल सकता है। आपको केवल डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (डीएफआई) के लिए "नाम, टैगलाइन और लोगो" प्रतियोगिता में भाग लेना है। MyGovIndia द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार आपको प्रत्येक कैटेगरी में 5,00,000 रु का नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
क्या है सरकार का प्लान
नए भारत के निर्माण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। इसका मतलब होगा नए प्रोजेक्ट, मौजूदा इंफ्रा का विस्तार करना और जर्जर इंफ्रा की मरम्मत करनी होगी। इसी के मद्देनजर मोदी सरकार ने 111 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन इस आवश्यकता की पहचान थी और अब 7,000 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है। हालाँकि इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा चाहिए।
पैसा जुटाने के लिए बनाया डीएफआई
सरकार ने विशेष रूप से इंफ्रा की फाइनेंसिंग के लिए एक डीएफआई बनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार ने कहा कि इसे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट एक्ट, 2021 के माध्यम से संसद द्वारा अप्रूव किया गया है। इसी डीएफआई के लिए आपको सरकार का लक्ष्य ध्यान में रखते हुए नाम, टैगलाइन और लोगो बनाने को कहा है।
इन बातों का रखें ध्यान
नाम, टैगलाइन और लोगो ऐसे हों कि डीएफआई की स्थापना के पीछे का इरादा उनसे जाहिर हो। आपके काम से यह स्पष्ट होना चाहिए कि डीएफआई क्या करेगा/कर सकता है। यह वास्तव में एक विजुअल साइन की तरह होना चाहिए, जिसे याद करना और बोलना आसान हो। भारत सरकार ने कहा है कि तीनों चीजों में से प्रत्येक अलग हैं, लेकिन इनका मकसद एक ही है।
कब तक है आवेदन का मौका
आप इस प्रतियोगिता में 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करन के लिए इस लिंक (https://www.mygov.in/task/name-tagline-and-logo-contest-development-financial-institution/) पर विजिट करें। विनिंग एंट्री को प्रत्येक कैटेगरी के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कितना मिलेगा इनाम
नाम, टैगलाइन और लोगो के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। नाम के लिए - पहले स्थान पर 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर 2 लाख रुपये मिलेंगे। टैगलाइन के लिए- पहले पोजीशन वाले को 5 लाख रुपये, दूसरे पोजीशन को 3 लाख रुपये और तीसरे पोजीशन को 2 लाख रुपये मिलेंगे। लोगो के लिए - प्रथम पुरस्कार में 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार 2 लाख रुपये है। बता दें कि इससे पहले सरकार एक शॉर्ट फिल्म कॉम्पिटीशन लाई थी, जिसमें 2 लाख रु का इनाम था। उसके जरिए सरकार लोगों को तंबाकू को नुकसानों की जानकारी देकर उन्हें इससे बचने के लिए जागरूक करना चाहती थी। वीडियो कम से कम 30 सेकंड और अधिकतम 60 सेकंड की होनी चाहिए थी। तब इस कॉम्पिटीशन में एंट्री के लिए 30 जून तक का मौका था। इसके अलावा भी मोदी सरकार इस तरह की कई प्रतियोगिता लेकर आई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications