नयी दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड पड़ रही है। मगर इस समय आपको गोवा और उसके करीबी इलाकों में बेहद शानदार और सुकून भरा मौसम मिलेगा। इसी को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन या आईआरसीटीसी गोवा और उसके आस-पास की जगहों में घूमने के लिए योजना बनाने वालों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आयी है। इस ऑफर में आपको एयर टिकट और वहां रुकने के लिए 3 स्टार रेटिंग वाला होटल भी मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लाइट के चलते आपको आने-जाने में अधिक समय नहीं लगेगा। मगर ऑफर के तहत एयर टिकट लखनऊ से मिलेगा। यानी दिल्ली-एनसीआर या कहीं और से जाने वालों को पहले लखनऊ जाना होगा। बता दें कि इस शानदार टूर पैक के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। टिकट बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएँ
बता दें कि ऑफर में गोवा और पणजी के लिए जनवरी तथा फरवरी में दोनों महीनों 4-4 दिनों के 2 टूर पैकेज रखे गये हैं। इनमें पहला टूर 25 जनवरी और दूसरा 13 फरवरी से शुरू होगा। पहले टूर के लिए करीब दो हफ्ते बाकी हैं, इसलिए अगर आप जनवरी में ही जाना चाहते हैं तो तुरंत आईआरसीटीसी की साइट पर जाकर टिकट बुक करें। आपको ऑफर में ठहरने के लिए 3-स्टार होटल मिलेगा। इसके अलावा लोकल ट्रेवल के लिए आपको एसी बस की सर्विस दी जायेगी। होटल में 2 लोगों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 26,100 रुपये और 3 लोगों के साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 24,900 रुपये किराया तय किया गया है।
कहां-कहां की होगी सैर
आपको जिन लोकल जगहों की सैर करवाई जायेगी उनमें बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मंग्वेशी मंदिर, मीरामार बीच, क्रूज, नॉर्थ गोवा में वागा बीच, अंजुना बीच, बेंज सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम, पणजी में लोकल मार्केट, इमैकुलैट चर्च शामिल हैं। आईआरसीटीसी गोवा के अलावा राजस्थान के लिए भी टूर पैक ऑफर कर रही है। राजस्थान के लिए 9 दिनों का टूर पैक है, जो 14 फरवरी से शुरू होगा। इसमें भी लोकल जगहों पर घूमने के अलावा 3-स्टार होटल और एयर ट्रेवल की फैसिलिटी है। राजस्थान के लिए टूर पैक प्रति व्यक्ति खर्चा 50,800 रुपये है।
यह भी पढ़ें - 10 हजार रुपये से कम बजट में घूमने की शानदार जगह, यहाँ जानिये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications