Triveni Engineering Share : 21 अक्टूबर को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। कल शुक्रवार को सेंसेक्स 104.25 अंक या 0.18 फीसदी उछल कर 59,307.15 पर और निफ्टी 12.30 अंक या 0.07 फीसदी उछल कर 17,576.30 पर बंद हुआ। कल लगभग 1404 शेयरों में तेजी आई और 1920 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों में से रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, डिविस लैब्स, अडानी पोर्ट्स और यूपीएल शामिल रहे। बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी, जबकि कैपिटल गुड्स, फार्मा, पावर, मेटल इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5% की गिरावट आई। सेंसेक्स पर नजर डालें तो यह बीते 5 साल में करीब 79 फीसदी चढ़ा है। यानी लंबी अवधि में इसने अच्छी तेजी दिखाई है। वहीं एक शेयर भी ऐसा है, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को मालामाल बना दिया। इसने बहुत कम राशि को 1 करोड़ रु बना दिया। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।

त्रिवेणी इंजीनियरिंग
हम बात कर रहे हैं त्रिवेणी इंजीनियरिंग की। त्रिवेणी इंजीनियरिंग का शेयर करीब 20 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 5 जुलाई 2002 को 0.73 रु पर था, जबकि कल यह 271.85 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 37,139.7 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 372 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 28000 रु 1 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
5 साल का रिटर्न
27 अक्टूबर 2017 को यह शेयर 188.44 रु पर था, जबकि कल यह 271.85 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 188.44 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 5 सालों में करीब 3 गुना कर दिया और उनके 1 लाख रु 2.88 लाख रु से अधिक बन गए।

10 साल का रिटर्न
19 अक्टूबर 2012 को यह शेयर 22.75 रु पर था, जबकि कल यह 271.85 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1094.95 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 10 सालों में 11.95 गुना कर दिया और उनके 1 लाख रु 11.95 लाख रु बन गए।
बाकी अवधियों का रिटर्न
त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर का 1 साल का रिटर्न 43.04 फीसदी रहा है। मगर इसने 6 महीने में 19.37 फीसदी का नुकसान कराया है। बीते एक महीने में यह 3.76 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 21.28 फीसदी चढ़ चुका है। वहीं करीब 2 सालों में यह 276.78 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।

कंपनी की प्रोफाइल
त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कृषि और इंजीनियरिंग में विविध व्यवसायों का एक प्रमुख समूह है। 17 विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, त्रिवेणी भारत में चीनी, इथेनॉल और अल्कोहल, पावर ट्रांसमिशन और वाटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशंस में मार्केट लीडर है। इसके अलावा, त्रिवेणी कई एफएमसीजी ब्रांड्स (शगुन, जर्मकेयर और सुपरगार्ड) की मालिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications