Tuhin Kanta Pandey: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को लेकर ताजा अपडेट आ रहा. सरकारी एजेंसी के लिए कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तुहिन कांत पांडे को चुना है. पांडे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के नए चेयरमैन (SEBI New Chairman) होंगे. उनका कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा. फिलहाल तुहिन कांत पांडे वित्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं.
सेबी के नए चेयरमैन होंगे तुहिन कांत पांडे
एक आधिकारिक सरकारी आदेश में कहा गया हैकि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री तुहिन कांता पांडे, आईएएस (ओआर:1987), वित्त सचिव और राजस्व विभाग के सचिव को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के चेयरमैन के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो के लिए होगा.
कई अहम भूमिका रहे हैं तुहिन कांत पांडे
जनवरी 2025 में राजस्व सचिव के रूप में अपनी भूमिका संभालने से पहले पांडे ने कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने 1 फरवरी को पेश बजट के तहत इनकम टैक्स स्लैब और सीमा शुल्क में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा उन्होंने एक नए इनकम टैक्स बिल पर प्रयासों का नेतृत्व किया, जो फिलहाल में संसदीय समीक्षा के अधीन है. राजस्व सचिव के रूप में उनका कार्यकाल दो महीने से भी कम समय तक चला.

तुहिन कांत पांडे का बैकग्राउंड
तुहिन कांत पांडे का करियर केंद्र और राज्य सरकारों में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहा है. उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री और यूके से एमबीए की डिग्री हासिल की है. उनके पिछले पदों में नीति आयोग में संयुक्त सचिव और कॉमर्स मिनिस्ट्री में उप सचिव शामिल हैं. उन्होंने UNIDO के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ भी काम किया है.
ओडिशा में जो उनका होम कैडर है, पांडे ने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त जैसे विभागों में प्रमुख के रूप में काम किया. उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम और ओडिशा लघु उद्योग निगम में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाईं.
माधबी पुरी बुच के जगह लेंगे
सेबी अध्यक्ष के रूप में माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो रहा है. उन्होंने 2 मार्च, 2022 को पदभार ग्रहण किया था, जोकि सेबी की पहली महिला रहीं. बुच ने अजय त्यागी का स्थान लिया था, जिन्होंने मार्च 2017 से फरवरी 2022 तक 5 साल सर्विस दी. अजय त्यागी से पहले यूके सिन्हा ने सेबी चेयरमैन के तौर पर 6 साल तक पद संभाला था.
तुहिन कांत पांडे का अहम योगदान
पांडे के अहम योगदानों में अक्टूबर 2019 से DIPAM (निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग) का नेतृत्व करना शामिल है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एयर इंडिया के विनिवेश और LIC की लिस्टिंग में अहम भूमिका निभाई.
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications