What is Turbo Ventilator in Hindi: चाहे आप किसी व्यस्त शहर में रहते हों या किसी गांव में आपने फैक्ट्री की छतों पर स्टील के टोकरे जैसी आइटम को घूमते हुए देखा होगा. इससे अक्सर मन में यह सवाल उठता है कि यह क्या है और ये क्यों लगा हुआ है. अगर आप कभी इस घूमने वाली आइटम के बारे में जानने के लिए इच्छा रखते हैं तो बता दें कि इसे टर्बो वेंटिलेटर कहते हैं. टर्बो वेंटिलेटर को रूफ टॉप एयर वेंटिलेटर, टर्बाइन वेंटिलेटर, रूफ एक्सट्रैक्टर और रूफ टॉप वेंटिलेटर के मान से भी जाना जाता है.
टर्बो वेंटिलेटर केवल फैक्ट्री तक ही सीमित नहीं हैं. इनका इस्तेमाल गोदामों, दुकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य इमारतों की छतों पर भी होता है. शुरुआत में इन्हें केवल कारखानों की छतों पर ही देखा जाता था, लेकिन अब इनकी उपयोगिता बढ़ने लगी है. नतीजनत, अब इनका उपयोग बड़े स्तर पर होने लगा है.

टर्बो वेंटिलेटर का काम
टर्बो वेंटिलेटर या रूफ टॉप वेंटिलेटर धीमी गति से चलने वाले पंखे होते हैं, जिन्हें कारखानों के अंदर से गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए डिज़ाइन किया गया है. चूंकि गर्म हवा स्वाभाविक रूप से ऊपर उठती है, इसलिए इसे निचले स्तरों से निकालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ये वेंटिलेटर किसी भी इमारत के ऊपर से गर्म हवा को आसानी से निकालने के लिए छतों पर लगाए जाते हैं.
अपनी धीमी गति के बावजूद टर्बाइन वेंटिलेटर गर्म हवा को हटाने में अत्यधिक कुशल हैं. जब गर्म हवा किसी इमारत से बाहर निकलती है, तो खिड़कियों और दरवाजों से एंटर करने वाली ताजी हवा लंबे समय तक अंदर रहती है. इससे परिसर के भीतर एक ठंडा और ज्यादा आरामदायक वातावरण बनाए रखने में मदद मिलती है.
टर्बो वेंटिलेटर के एक्सट्रा फायदे
गर्म हवा को बाहर निकालने के अलावा छत पर लगे वेंटिलेटर कई और काम भी करते हैं. वे कारखानों या अन्य इमारतों से आने वाली जहरीली गंध को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही बरसात के मौसम में ये वेंटिलेटर परिसर के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी को हटाने में भी मदद करते हैं. इन वेंटिलेटर की प्रभावशीलता की ही वजह से इन्हें इंडस्ट्रियल सेक्टर के अलावा भी इस्तेमाल किया जाने लगा है. ये बेहतर एयर क्वालिटी और टेंपरेचर कंट्रोल बनाए रखने की उनकी क्षमता उन्हें विभिन्न वातावरणों में मूल्यवान बनाती है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications