जल्द ही अगला महीना बड़े बदलाव लेकर आने वाला है जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। 1 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान के दाम बढ़ सकते हैं।
नई दिल्ली: जल्द ही अगला महीना बड़े बदलाव लेकर आने वाला है जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। 1 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान के दाम बढ़ सकते हैं। तो यदि आप भी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या अन्य होम अप्लायंसेस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्दी खरीद लीजिए। महंगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं पर अप्रैल से बोझ और बढ़ जाएगा। अप्रैल से एलईडी टीवी की कीमतें बढ़ जाएंगी।

टीवी की कीमत में 2 से 3 हजार रुपये तक बढ़ सकती
देश में एलईडी टीवी की कीमतें 1 अप्रैल, 2021 से बढ़ सकती हैं क्योंकि पिछले एक महीने में ओपन-सेल पैनल वैश्विक बाजारों में 35 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। यानी अप्रैल से टीवी की कीमत में कम से कम 2,000-3,000 रुपए का इजाफा होगा। ओपन-सेल पैनल टीवी विनिर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनियां एक ओपन-सेल स्थिति में टेलीविजन पैनल आयात करती हैं। पैनासोनिक, हायर और थॉमसन जैसे ब्रांडों के अधिकारियों ने संकेत दिए है कि वे अप्रैल से कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं, जबकि एलजी जैसी कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं।
अप्रैल से बढ़ जाएंगी एलईडी टीवी की कीमतें
पैनासोनिक इंडिया एंड साउथ एशिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा, पैनल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इसलिए टीवी की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में संभावना है कि अप्रैल तक टीवी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। वर्तमान रुझानों को देखते हुए अप्रैल तक कीमतों में 5-7 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह हायर अप्लायंस इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रैगांजा ने कहा कि कीमतों को बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि ओपन-सेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अगर यह जारी रहता है, तो हमें कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करनी होगी।
वैश्विक बाजारों में 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी
सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल), जो फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड थॉमसन और अमेरिका में आधारित ब्रांड कोडक की ब्रांड लाइसेंसी है, उसने कहा कि मार्केट में ओपन सेल की कमी है और कीमतें पिछले आठ महीनों में करीब तीन गुना तक बढ़ गई हैं। पिछले आठ महीनों से पैनल की कीमतों में हर महीने बढ़ोतरी हुई है। एलईडी टीवी पैनल्स में 350 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। ग्लोबली पैनल मार्केट स्लो डाउन हो गया है। इसके बावजूद, पिछले 30 दिनों में, 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अप्रैल से टीवी की कीमत में कम से कम 2,000-3,000 रुपए का इजाफा होगा।
32 इंच स्कीन साइज की टीवी की बिक्री सबसे ज्यादा
Daiwa और Shinco ब्रांडों के स्वामित्व वाली कंपनी वीडियोटेक्स इंटरनेशनल ने कहा कि इंडस्ट्री ने ओपन-सेल की ऐसी कीमत में बढ़ोतरी को कभी नहीं देखा है और न ही इसकी उम्मीद की है। वीडियोटेक्स इंटरनेशनल ग्रुप के डायरेक्ट ने कहा, भारत में 32 इंच स्कीन साइज की टीवी की बिक्री सबसे ज्यादा बिकती है, इसलिए 32 इंच स्क्रीन टीवी की कीमत 5,000-6,000 रुपए तक बढ़ सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications