नयी दिल्ली। भारत में मौजूद मोटरसाइकिल कंपनियों की एक से एक शानदार बाइक मार्केट में उपलब्ध है। इन शानदार बाइकों के बीच टीवीएस अपाचे की अपनी खास पहचान है। कंपनी ने इस बाइक के कई वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इन्हीं में से एक टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी के 2021 मॉडल की कीमत 1.07 लाख रु है। मगर यदि आप इस बाइक का सेकंड हैंड मॉडल खरीदें तो वो आपको सिर्फ 33 हजार रु मिल जाएगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
कहां मिल रही सेकंड हैंड अपाचे
सेकंड हैंड बाइक खरीदने के लिए ड्रूम एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां से आप एक से एक शानदार बाइक का सेकंड हैंड मॉडल खरीद सकते हैं। इस समय ड्रूम पर टीवीएस अपाचे भी बिक्री के लिए रखी गयी, जिसकी कीमत सिर्फ 33 हजार रु है। अपाचे बाइक का जोमॉडल बिक्री के लिए रखा गया है वो 2012 का है। बाइक में 160 सीसी का इंजन है।
कितनी चली हुई है बाइक
बता दें कि उपलब्ध टीवीएस अपाचे 55,000 किमी चली हुई है। अच्छी बात ये है कि बाइक केवल एक ओनर के पास रही है। यानी इसे पहला ही मालिक बेच रहा है। हालांकि यह बाइक हैदराबाद में बिक्री के लिए रखी गयी है। बाइक की माइलेज के लिए 60 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया है। इसका इंजन अधिकतम 15.2 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। बाइक में 17 इंच के व्हील हैं।
कैसे खरीदें बाइक
यदि आप ये बाइक खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले ड्रूम की वेबसाइट पर जाएं। बाइक के लिए डील करने से पहले आपको टोकन अमाउंट अदा करना होगा। टोकन अमाउंट वापस मिल जाता है। 33 हजार रु के हिसाब से इस बाइक डील को अच्छा माना जा सकता है। मगर यदि आप टीवीएस की कोई नयी बाइक खरीदना चाहते हैं तो हम इसकी पूरी प्राइस लिस्ट साझा करेंगे। कंपनी के पास बाइकों और स्कूटरों की बड़ी रेंज है।
टीवीएस की 65000 रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस एक्सएल 100 हेवी ड्यूटी : 43,510 रु से शुरू
- टीवीएस स्पोर्ट : 56,100 रु से शुरू
- टीवीएस रेडियन : 59,962 रु से शुरू
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : 65,865 रु से शुरू
1.10 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : 1.02 लाख रु से शुरू
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : 1.07 लाख रु से शुरू
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : 1.08 लाख रु से शुरू
टीवीएस की सबसे ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : 1.27 लाख रु से शुरू
- टीवीएस अपाचे आरटीआर आरआर 310 : 2.50 लाख रु से शुरू
टीवीएस के सस्ते स्कूटर :
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : 51,754 रु से शुरू
- टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 : 51,175 रु से शुरू
- टीवीएस ज्यूपिटर : 63,497 रु से शुरू
टीवीएस के महंगे स्कूटर :
- टीवीएस एनटॉर्क 125 : 70,555 रु से शुरू
- टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक : 1.08 रु से शुरू
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications