नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर भारत की प्रमुख मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में से एक है। कर्नाटक स्थित टीवीएस दोपहिया के अलावा तिपहिया वाहन भी बनाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में शानदार और किफायती मोटरसाइकिलों की भरमार है। कीमत के अलावा फीचर्स के मामले में भी टीवीएस की मोटरसाइकिलें काफी बेहतर है। मोटरसाइकिलों के अलावा टीवीएस ने भारत में कई स्कूटर भी पेश किए हैं। टीवीएस की मोटरसाइकिलों के साथ इसके स्कूटर भी काफी लोकप्रिय हैं। कोरोना संकट के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अपना निजी वाहन होना ज्यादा बेहतर है। अगर आप महंगी कार नहीं कर सकते तो कम दाम वाली मोटरसाइकिल से काम चला सकते हैं। अगर आपका प्लान कोई मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदने का है तो यहां आपको टीवीएस के हर वाहन की कीमत बताएंगे। आइये जानते हैं टीवीएस की मौजूदा और आने वाली मोटरसाइकिलों के साथ-साथ स्कूटरों की कीमत के बारे में।
ये रही टीवीएस की 70000 रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस एक्सएल 100 : 44,744 रु से 46,114 रु
- टीवीएस स्पोर्ट : 52,500 रु से 59,675 रु
- टीवीएस रेडियन : 58,992 रु से शुरू
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : 62,784 रु से 63,284 रु
ये हैं टीवीएस की महंगी और दमदार मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : 97,000 रु से 1 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : 1.02 लाख रु से 1.06 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : 1.03 लाख रुपये
- टीवीएस अपाचे आरटीआर आरआर 310 : 2.4 लाख रु से शुरू
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी रेस : 1.20 लाख रु से शुरू
- बीएस6 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : 1.03 लाख रु से 1.06 लाख रु
- बीएस6 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : 1,27,500 रु से शुरू
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100 : 1.20 लाख रु से शुरू
टीवीएस स्कूटरों की लिस्ट और उनकी कीमत :
- टीवीएस एनटॉर्क 125 : 66,885 रु से 73,365 रु
- टीवीएस ज्यूपिटर : 62,062 रु से 68,562 रु
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : 52,554 रु से शुरू
- टीवीएस स्कूटी जेस्ट : 51,525 रुपये से शुरू
- टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक : 1.15 लाख रु से शुरू
- टीवीएस वेगो : 52,907 रु से 59,873 रु
टीवीएस के जल्द लॉन्च होने वाले स्कूटर-मोटरसाइकिल और अनुमानित कीमत :
- टीवीएस विक्टर : 56,622 रु
- टीवीएस स्कूटी जेस्ट : 54,025 रु
- टीवीएस जेप्पेलिन : 1.2 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 : 1.99 लाख रु
- टीवीएस क्रेओन : 70,000 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर एफआई ई100 : 1.2 लाख रु
जून में टीवीएस की सेल्स
जून 2019 में 297102 वाहनों के मुकाबले जून 2020 में टीवीएस की सेल्स 198387 यूनिट्स रह गई। मगर मई के मुकाबले इसकी सेल्स सुधरी है। मई में इसने कुल 58906 वाहन बेचे थे।
टीवीएस की प्रतिद्वंदी का प्रदर्शन
वहीं मई के मुकाबले देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की सेल्स 4 गुना बढ़ी। मई में हीरो ने 112,682 मोटरसाइकिलें और स्कूटरें बेची थीं, जबकि जून में इसने 4,50,744 वाहन बेचे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications