TVS Motors Sales In November: नवंबर के महीने में दीपावली और धनतेरस की वजह से टू व्हीलर और फोर व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान भारत की टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने भी जबरदस्त कमाई की है। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और मोटर व्हीकल कंपनियां अपने नवंबर के महीने के सेल्स के आंकड़ों को जारी कर रही है। इस दौरान टीवीएस मोटर्स ने भी अपने सेल के आंकड़े जारी किए हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं। नवंबर के फेस्टिवल सीजन में टीवीएस कंपनी ने कुल 3.64 लाख टू व्हीलर बेच डाले। इनमें बाइक और स्कूटर दोनों शामिल हैं।
कंपनी के द्वारा जारी आंकड़ों में पता चलता है कि नवंबर के फेस्टिवल सीजन में टीवीएस की टू व्हीलर की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 31 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल नवंबर के महीने में टीवीएस कंपनी ने कुल 3,64,231 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे हैं। यह पिछले साल बेचे गए स्कूटर और मोटरसाइकिल के मुकाबले काफी ज्यादा है। पिछले साल नवंबर के महीने में टीवीएस कंपनी ने 27,7123 टू व्हीलर्स ही बेचे थे।

टीवीएस मोटर के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार नवंबर में दो पहिया वाहनों की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 3,52,103 यूनिट पहुंच गई। गौरतलब है कि घरेलू बाजार में दो पहिया वाहनों की बिक्री में 50 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई जो 2,87,017 यूनिट पहुंच गई। नवंबर 2022 में टू व्हीलर की घरेलू बिक्री 1,91,730 यूनिट रही थी।
टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल बजट रेंज में आती है और इन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इनमें आपको ज्यादा एवरेज देने से लेकर हाई स्पीड वाली बाइक तक भी मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक मोटरसाइकिल की बिक्री में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली और कुल संख्या 1,72,836 यूनिट रही। वहीं पिछले साल नवंबर के महीने में सिर्फ 1,45,000 यूनिट बाइक बिकीं थीं।
लेकिन टीवीएस ने इस बार स्कूटर की बिक्री में 62 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। टीवीएस ने पिछले साल 83,679 स्कूटर के मुकाबले इस साल 1,35,749 यूनिट स्कूटर नवंबर में बेचे हैं।
हालांकि इस साल कंपनी को तीन पर्हिया वाहनों की बिक्री में और दो पहिया वाहनों को एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल नवंबर महीने तक सालाना आधार पर 13,481 3 पहिया वाहनों की यूनिट्स बिके थे, जो इस साल घटकर मात्र 12,128 यूनिट रह गई।
वहीं दो पहिया वाहनों के लिए मशहूर इस कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने में कुल 84,134 यूनिट एक्सपोर्ट किए थे। लेकिन इस साल नवंबर के महीने में कंपनी का टोटल एक्सपोर्ट घटकर 75203 यूनिट ही रह गया।
आपको बता दें कि टीवीएस कंपनी स्टार स्पोर्ट्स जैसी ज्यादा एवरेज देने वाली बाइक से लेकर अपाचे आरटीआर जैसी हाई स्पीड बाइक भी बनाती है। अपाचे टीवीएस की सबसे सक्सेसफुल और सबसे ज्यादा पावरफुल बाइक मॉडल रहा है। अपाचे सीरीज में आपको 160 से लेकर 300 सीसी तक की रेंज मिलती है। यह बाइक बजट रेंज में जबरदस्त पावरफुल इंजन के साथ आती है।
भारत में ही नहीं बल्कि अफ्रीका जैसे देशों में भी टीवीएस का बोलबाला है। अभी हाल में ही टीवीएस ने अफ्रीका की कई शहरों में अपनी एक लेटेस्ट स्कूटर लॉन्च की है।


Click it and Unblock the Notifications