नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर ने फेस्टिव सीजन में अपने हर मॉडल पर ऑफर्स पेश किए हैं। इनमें कंपनी की रेडियन और स्पोर्ट मोटरसाइकिल भी शामिल है। इन एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों को आसान मासिक किस्तों जैसी आकर्षक फाइनेंस स्कीमों के साथ खरीदा जा सकता है। रेडियन की मासिक किस्त 1,999 रुपये से शुरू होती है और वो भी 6.99 प्रतिशत की बेहद कम ब्याज दर पर। रेडिन मोटरसाइकिल के लिए डाउन पेमेंट भी काफी कम 14,999 रु की रखी गयी है। साथ ही आपको इस मोटरसाइकिल पर 5,000 रुपये तक कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है।
कब तक लागू है ऑफर
अगर आप टीवीएस रेडियन खरीदना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि इन ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें लागू हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी टीवीएस डीलर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन में डीलर्स भी अपने स्तर अतिरिक्त ऑफर्स की पेशकश करते हैं। रेडियन पर ऑफर्स कब तक लागू हैं कंपनी की तरफ से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर माना जा रहा है कि ये सीमित समय के लिए ही हो सकते हैं।
क्या हैं रेडियन के फीचर्स
टीवीएस रेडियन में 109.7 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो ईंधन बचाने के लिए जाना जाता है। यह इंजन 8.08 बीएचपी और 8.7 एनएम जनरेट करता है। इस इंजन को चार-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। रेडियन के तीन वेरिएंट हैं, जिनकी कीमतें 60,442 रुपये से शुरू होकर 66,442 रुपये तक हैं। 5 हजार रु के कैशबैक के साथ आपको ये मोटरसाइकिल 55,442 रु में पड़ेगी।
टीवीएस स्पोर्ट पर शानदार ऑफर
टीवीएस अपनी स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर भी धांसू ऑफर लेकर आई है। बता दें कि टीवीएस स्पोर्ट देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। ये 110 किमी का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल को आप 1555 रु की लो-ईएमआई पर घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा ऑफर।
टीवीएस स्पोर्ट पर ऑफर
टीवीएस अपनी एंट्री लेवल बाइक स्पोर्ट पर बहुत अच्छे ऑफर लेकर आई। इस बाइक पर लो-डाउन पेमेंट ऑफर है, यानी आप सिर्फ 11,111 रुपये देकर स्पोर्ट बाइक को अपने घर ला सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर केवल 1,555 रुपये की मासिक ईएमआई का ऑफर पेश किया गया है। टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती कीमत 54,850 रु है।
ये हैं टीवीएस स्पोर्ट के फीचर्स
टीवीएस स्पोर्ट की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है। इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स और स्पोर्टी हैंडलैंप भी है। टीवीएस स्पोर्ट में बीएस-6 मोटरसाइकिल 110 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7350 आरपीएम पर 8.2 बीएचपी और 4500 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये इंजन चार-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। स्पोर्ट बाइक में एलईडी बिट्स डीआरएल, एनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications