नयी दिल्ली। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने नवंबर के खुदरा महंगाई दर के आँकड़े पेश कर दिये हैं। नवंबर में खुदरा महंगाई दर के मामले में आपके लिए बुरी खबर है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी पर पहुँच गयी, जो पिछले 3 सालों में सबसे अधिक है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.62 फीसदी रही थी। अगर पिछले साल नवंबर में यह केवल 2.33 फीसदी रही थी। नवंबर में खुदरा महंगाई बढ़ने का मुख्य कारण है खाद्य उत्पादों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी। खाद्य उत्पादों के दामों में नवंबर में 10.01 फीसदी बढ़े, जबकि अक्टूबर में 7.89 फीसदी की दर से बढ़े थे। वहीं अनाज और उत्पादों में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में 2.16 फीसदी के मुकाबले 3.71 फीसदी बढ़ी। इसके अलावा सब्जियों पर महंगाई दर 26 फीसदी के मुकाबले 36 फीसदी रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5.54 फीसदी खुदरा महंगाई दर आरबीई के 4 फीसदी के लक्ष्य से ज्यादा है।

औद्योगिक उत्पादन दर घटी
महंगाई बढ़ने के साथ ही अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन घटा है। सरकार की तरफ से जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक सितंबर में -4.3 फीसदी के मुकाबले औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ रेट अक्टूबर में -3.8 फीसदी हो गयी। जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 8.3 फीसदी रही थी। बता दें कि औद्योगिक उत्पादन, या फैक्ट्री उत्पादन, देश के व्यापार परिदृश्य की आर्थिक गतिविधि को मापने का काफी करीबी मापदंड है। अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में तीन-चौथाई भागीदारी वाली विनिर्माण उत्पादन -2.1 फीसदी रहा, जिसकी सितंबर में -3.9 फीसदी दर रही थी।
खनन और उपभोक्ताओं वस्तु सेक्टर में भी गिरावट
अक्टूबर में खनन उत्पादन की ग्रोथ रेट -8 फीसदी रही, जो सितंबर में -8.5 फीसदी रही थी। वहीं उभोक्ता टिकाऊ वस्तु उत्पादन में -9.9 फीसदी के मुकाबले -18 फीसदी, विद्युत उत्पादन में -2.6 फीसदी के मुकाबले -12.2 फीसदी, पूँजीगत वस्तु उत्पादन में -20.7 फीसदी के मुकाबले -21.9 फीसदी और प्राइमरी वस्तु उत्पादन में -5.1 फीसदी के मुकाबले -6.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी।
यह भी पढ़ें - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तकनीकी कंपनी नाउफ्लोट्स में खरीदी हिस्सेदारी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications