कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी अब देश में तेजी से फैल रही है। इसी बीच कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को बताया कि ग्रुप के लीडरशिप ने अपनी सैलरी में कटौती करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी अब देश में तेजी से फैल रही है। इसी बीच कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को बताया कि ग्रुप के लीडरशिप ने अपनी सैलरी में कटौती करने का फैसला किया है। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने वित्त वर्ष 2020-21 में सैलरी नहीं लेने का फैसला किया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वो पूरे एक साल केवल 1 रुपया ही वेतन के रूप में लेंगे। कोरोना वायरस महामारी से होने वाले नुकसान को देखते हुए कोटक ने यह फैसला लिया है। उदय कोटक के अलावा इस ग्रुप के टॉप लीडरशिप टीम ने भी अपनी सैलरी में 15 फीसदी तक कटौती करने का फैसला लिया है।

ग्रुप के टॉप लीडरशिप टीम ने की सैलरी में 15 फीसदी की कटौती
बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। वहीं बयान में कहा गया कि कोटक महिंद्रा बैंक ने घोषणा कर रहा है कि ग्रुप के टॉप लीडरशिप टीम एकजुट होकर सहायतापूर्ण रूप से अपनी सैलरी में 15 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है। यह कटौती वित्त वर्ष 2021 के लिए होगी। इस बात की भी जानकारी दी गई कि उदय कोटक ने व्यक्तिगत तौर पर अपनी सैलरी के रूप में केवल 1 रुपया ही लेने का फैसला किया है।
पीएम केयर्स फंड में भी किया डोनेट
ग्रुप ने कोरोना वायरस की मौजूदा संकट में अन्य तरह की मदद और सुविधाएं मुहैया कराने के बारे में भी जानकारी दी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान देने के बारे में भी जानकारी दी है। इस ग्रुप ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 10 करोड़ रुपये जमा किया है। वहीं, उदय कोटक भी व्यक्तिगत रूप से इस फंड में 25 करोड़ रुपये डोनेट करेंगे। बता दें कि 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन है। इस दौरान सभी गैर-जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लॉकडाउन के बाद बड़े स्तर पर दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 547 नए मामले आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications