Ujjwala Yojana 2024: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इस योजना के तहत सरकार कुछ महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन देती है. लेकिन इस गैस कनेक्शन को पाने के लिए आपको उज्जवला योजना के तहत दी गई योग्यता को पूरा करना होगा. चलिए इस योग्यता के बारे में डिटेल में जानते हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि इस योजना के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है.

1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत हुई थी. इस योजना को साल 2021 में उज्जवला योजना 2.0 में बदल दिया गया है. इस योजना का उद्देश्य है कि भारत के हर घर तक एलपीजी पहुंचे. इसके साथ ही महिलाओं को खाना बनाने के लिए चूल्हें का इस्तेमाल ना करना पड़ें. अब बिना वक्त गवाएं जान लेते हैं कि किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है.
Ujjwala Yojana Eligibility: क्या है उज्जवला योजना के लिए योग्यता
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उन ही महिलाओं को मिलता है, जो गरीबी रेखा के नीचे आती है. वहीं लाभ पाने के लिए महिला की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. इसके साथ ही अगर आप उज्जवला योजना का लाभ पाना चाहती है, तो आपके पास बीपीएल कार्ड होना भी जरूरी है.
चलिए अब उज्जवला योजना में अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस जान लेते हैं. लेकिन अप्लाई करने से पहले ये देख लेते हैं कि किन-किन दस्तावेजों की जरुरत होगी.
योजना में अप्लाई करने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
अगर आप उज्जवला योजना में अप्लाई करना चाहती है, तो आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. इसके साथ ही आपके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र ये सभी डॉक्यूमेंट मौजूद होने चाहिए.
अगर आपके पास उपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट मौजूद है, तभी आप उज्जवला योजना के लिए अप्लाई कर सकती है.
Ujjwala Yojana Apply Online: कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले आपको उज्जवला योजना की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. फिर आपको यहां होम पेज पर अप्लाई फॉर PMUY का ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करें.
इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा. इसमें आपको कई गैस कंपनियों के लिंक दिए गए होंगे. आप जिस भी कंपनी का सिलेंडर लेना चाहती है, उस पर क्लिक करें. इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएगी. यहां आपको अपना नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, पिन कोर्ड डालना होगा. जिसके बाद आपको एल्पीकेशन सबमिट करना होगा.
Ujjwala Yojana 2024: उज्जवला योजना में क्या मिलता है लाभ?
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन प्रदान की जाती है. इसके साथ ही महिलाओं को सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है. इस योजना के तहत घरेलू सिलेंडर को एक साल 300 रुपये दिए जाते हैं. ये पैसे 12 बार तक सिलेंडर भरने के लिए दिए जाते हैं. कुल मिलाकर उज्जवला योजना के तहत आपको हर साल 3600 रुपये मिल जाते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications