भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन हाई-कोर्ट ने विजय माल्या की याचिका को खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन हाई-कोर्ट ने विजय माल्या की याचिका को खारिज कर दिया है। विजय माल्या के भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता अब लगभग साफ हो चुका है। बता दें, विजय माल्या ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की अनुमति देने की याचिका दाखिल की थी।

28 दिन में भारत को सौंपा जा सकता माल्या
बता दें कि कोर्ट के फैसले के बाद अब विजय माल्या का भारत प्रत्यर्पण लगभग तय है। सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या की याचिका खारिज होने के बाद 28 दिनों के भीतर तमाम कानूनी प्रक्रिया को पूरा करके उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना जरूरी है। ऐसे में अगले 28 दिनों के बाद विजय माल्या के भारत आने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच आज माल्या ने भारत के बैंकों को प्रस्ताव दिया था कि वह बिना किसी शर्त अपना पैसा वापस ले लें और मेरे उपर सारे केस को खत्म कर दें। मोदी सरकार से फिर गिड़गिड़ाया विजय माल्या, बोला पैसा वापस करने को तैयार ये भी पढ़ें
ट्वीट के जरिए दिया प्रस्ताव
विजय माल्या ने ट्वीट करके लिखा था सरकार को कोरोना संकट के बीच बड़े राहत पैकेज के ऐलान के लिए बधाई। माल्या ने लिखा कि वे जितना पैसा छापना चाहें छाप सकते हैं, लेकिन सरकार को मेरे छोटे सहयोग को इग्नोर नहीं करना चाहिए। माल्या ने आगे लिखते हुए कहा कि वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सारा पैसा वापस लौटाना चाहता है। मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है जब 63 साल के विजय माल्या ने भारत सरकार को लोन चुकाने का प्रस्ताव दिया है। भारत में लॉकडाउन की शुरुआत में भी माल्या ने ट्विट के जरिए भारत सरकार को अपना लोन चुकाने का प्रस्ताव दिया था। माल्या ने ट्वीट कर लिखा था कि ना तो बैंक पैसे लेने के लिए तैयार हैं और ना ही प्रवर्तन निदेशालय अटैच प्रॉपर्टी को रिलीज करने के लिए तैयार है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications