भारत में अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही है। इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि बेरोजगारी को लेकर अब राहत मिलती दिख रही है।
नई दिल्ली, अप्रैल 4। भारत में अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही है। इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि बेरोजगारी को लेकर अब राहत मिलती दिख रही है। देश में बेरोजगारी की दर घट रही है। सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बेरोजगारी दर घटी है। वहीं प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण लागू करने वाला हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन आया है।

जी हां देश में बेरोजगारी और कारोबारी गतिविधियों की निगरानी करने वाले संगठन सीएमआईई ने रविवार को पेश की गई डेटा में ये कहा है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी के मासिक आंकड़ों के अनुसार, देश में समग्र तौर पर बेरोजगारी दर मार्च 2022 में घटकर 7.6 फीसदी रह गई है, जो फरवरी में 8.10 फीसदी पर थी। दो अप्रैल तक बेरोजगारी दर और घटकर 7.5 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं शहरी बेरोजगारी दर 8.5 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत रह गई है। CNG Price Hike: फिर पड़ी महंगाई की मार, दिल्ली में बढ़े CNG के दाम
मार्च में हरियाणा में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक
इतना ही नहीं आंकड़ों की बात करें तो हरियाणा में सबसे ज्यादा 26.7 फीसदी बेरोजगारी दर है, जबकि राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में यह 25.-25 फीसदी है। बिहार में 14.4 फीसदी और त्रिपुरा में यह 14.1 फीसदी है। जबकि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत है। अगर पिछले साल की बात करें तो अप्रैल 2021 में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान बेरोजगारी दर 7.97 फीसदी थी, जो मई आते-आते 11.84 तक पहुंच गई थी। आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक और गुजरात में सबसे कम 1.8 प्रतिशत अनएंप्लायमेंट रेट रहा है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान में अर्थशास्त्र के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अभिरूप सरकार ने कहा कि वैसे तो औसतन बेरोजगारी दर घट रही है। लेकिन भारत जैसे गरीब देश में अभी भी यह ऊंचे स्तर पर है।
किस राज्य में कितनी बेरोजगारी दर
आंध्र प्रदेश-9.2
असम-7.7
बिहार-14.4
छत्तीसगढ़-0.6
दिल्ली -8.9
गोवा- एनए
गुजरात -1.8
हरियाणा -26.7
हिमाचल -12.1
जम्मू-कश्मीर- 25
झारखंड- 14.5
कर्नाटक- 1.8
केरल- 6.7
मध्य प्रदेश -1.4
महाराष्ट्र- 4.0
मेघालय- 1.8
ओडिशा -9.7
पुडुचेरी- 4.2
पंजाब- 7.0
राजस्थान- 25
सिक्किम -एनए
तमिलनाडु- 4.1
तेलंगाना- 6.8
त्रिपुरा- 14.1
उत्तर प्रदेश- 4.4
उत्तराखंड- 3.5
पश्चिम बंगाल- 5.6
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications