Unicommerce Share Price: शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को Firstcry के अलावा एक और लिस्टिंग हुई है. यूनीकॉमर्स ई-सॉल्युशंस का शेयर एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गया है. NSE पर शेयर 235 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 108 रुपए प्रति शेयर था. यानी स्टॉक की लिस्टिंग 117.59% के प्रीमियम पर हुआ है. शेयर BSE पर भी 112.96% के प्रीमियम पर 230 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. बता दें कि IPO 8 अगस्त को बंद हुआ था, जोकि अंतिम दिन 168 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
लिस्टिंग के बाद शेयर में एक्शन
एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद Unicommerce के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही. शेयर BSE पर मजबूती लिस्टिंग के बाद भी तेजी दिखा रहा. शेयर 236 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. जबकि NSE पर 227 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है.

IPO को मिला धमाकेदार रिस्पांस
यूनिकॉमर्स ई-सॉल्युशंस के पब्लिक इश्यू को निवेशकों से धमाकेदार रिस्पांस मिला था, जोकि अंतिम दिन 168 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 108 रुपए तय किया गया था. कंपनी ने प्री-IPO में 5 अगस्त 2024 को एंकर निवेशकों से 124.46 करोड़ रुपए जुटाए थे. जबकि कंपनी ने कुल 276.57 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया था. इसमें 25,608,512 नए शेयर जारी किए गया, जबकि OFS में 25,608,512 शेयरों की बिक्री हुई.
क्या करती है कंपनी
यूनिकॉमर्स, गुरुग्राम बेस्ड कंपनी है, जिसकी स्थापना 2012 में हुई. फिर 2015 में स्नैपडील ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया. यूनिकॉमर्स ई-सॉल्युशंस अपने SaaS-बेस्ड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के ब्रॉडर सूट के जरिए D2C ब्रांडों, रिटेल कंपनियों और अन्य ऑनलाइन सेलर्स के लिए ई-कॉमर्स ऑपरेशंस का एंड-टू-एंड मैनेज करती है. यूनिकॉमर्स की आय में एंटरप्राइज क्लाइंट्स का अहम योगदान है. इसके तहत FY2024 में इसके कुल आय का 87.76% हिस्सा एंटरप्राइज क्लाइंट्स का रहा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications