Unimech Aerospace IPO GMP: आईपीओ मार्केट के लिए साल 2024 धमाकेदार रहा. साल के दूसरे हाफ में कंपनियों ने फंड जुटाने के लिए धड़ाधड़ आईपीओ लॉन्च किया, जिसे अच्छे मार्केट सेंटीमेंट का सपोर्ट भी मिल रहा. निवेशकों ने हाथोंहाथ आईपीओ को लिया. इसमें यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का भी पब्लिक इश्यू भी शामिल है. यह अंतिम दिन 184.34 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 23 से 26 दिसंबर तक खुला. इसके लिए इश्यू प्राइस 785 रुपए प्रति शेयर रहा.
Unimech Aerospace IPO GMP
यूनिमेक एयरोस्पेस के आईपीओ को धमाकेदार रिस्पांस मिला. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 59 गुना सब्सक्राइब हुआ. सबसे ज्यादा NIIs और QIBs के लिए रिजर्व हिस्से को बोली मिली. कुल मिलाकर ऑफर किए गए 44,64,332 शेयरों के मुकाबले 82,29,41,927 शेयरों को लिए बोली मिली. यानी 500 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू के लिए 64,600.94 करोड़ रुपए की बोली मिली है. यही वजह है कि ग्रे मार्केट में जबरदस्त तेजी दिखा रहा.
ग्रे मार्केट में यूनिमेक एयरोस्पेस धमाकेदार तेजी दिखा रहा. यह लिस्टिंग के दिन निवेशकों का पैसा डबल करने का संकेत दे रहा है. क्योंकि ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 27 दिसंबर को 80 फीसदी के पार निकल गया है. यानी इश्यू प्राइस 785 रुपए के मुकाबले 1415 रुपए के भाव पर लिस्ट होने के संकेत दे रहा है. इस लिहाज से निवेशकों को हर शेयर पर करीब 630 रुपए का प्रॉफिट हो सकता है.

500 करोड़ के लिए आईपीओ किया लॉन्च
यूनिमेक एयरोस्पेस ने 500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया, जिसमें फ्रेश इश्यू और एक ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयरों की बिक्री हुई. बता दें कि कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए ₹252.85 मिलियन का उपयोग करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा मटिरियल सब्सिडियरी को मशीनरी खरीद और विस्तार के लिए ₹438.91 मिलियन प्राप्त होंगे. साथ ही ₹447.15 मिलियन मैटिरियल सब्सिडियरी के जरूरतों के वर्किंग कैपिटल के लिए और कुछ रकम कर्ज भुगतान के लिए इस्तेमाल होंगे.
यूनिमेक एयरोस्पेस का कारोबार और प्रोडक्ट्स
2016 में शुरु हुई यूनीमेक एयरोस्पेस का कारोबार एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी और सेमीकंडक्टर सेक्टर्स के लिए इंजीनियरिंग सॉल्युशंस से जुड़ा हुआ है. वे एयरो टूलिंग और ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट जैसे अहम कंपोनेंट का निर्माण करते हैं. यूनिमेक की प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इंजन लिफ्टिंग बीम, कैलिब्रेशन टूलिंग, एयरफ्रेम असेंबली प्लेटफॉर्म और टर्नकी सिस्टम शामिल हैं. बेंगलुरु में स्थित, वे एयरोस्पेस और डिफेंस OEM के लिए ग्लोबल सप्लाई चेन का अभिन्न अंग हैं. उनके क्लाइंट्स में दुनिया भर के टॉप एयरफ्रेम और एयरो-इंजन मैन्युफैक्चरर शामिल हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications