अब आपके खुद के घर का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है। देश के कई प्रमुख बैंक बेहद ही कम दर पर होम लोन मुहैया करा रहे हैं।
नई दिल्ली: अब आपके खुद के घर का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है। देश के कई प्रमुख बैंक बेहद ही कम दर पर होम लोन मुहैया करा रहे हैं। इसी कड़ी में फेस्टिव सीजन में दिवाली से पहले यूनियन बैंक ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है।

महिला ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा होम लोन
बता दें कि यूनियन बैंक महिला ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर में बैंक महिला ग्राहकों को सस्ते में होम लोन दे रहा है। यानी अब आप अपने सस्ता घर खरीदने के सपने को आसानी से पूरा कर सकते हैं। बता दें कि बैंक ने 30 लाख रुपए से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। वहीं, अगर आप महिला ग्राहक हैं तो बैंक आपको इस लोन पर 0.05 फीसदी एक्सट्रा छूट देगा।
प्रोसेसिंग चार्ज भी जीरो हुई
बैंक की ओर से 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज की दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। यहीं नहीं, महिलाओं को ब्याज दर में 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। यानी, महिलाओं के लिए ब्याज दर 0.15 फीसदी सस्ता होगा। बैंक ने कहा कि उसने 31 दिसंबर 2020 तक होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस भी शून्य कर दी है।
बैंक दे रहा महिला ग्राहकों को ये सारे ऑफर्स
जानकारी के लिए बता दें कि 31 दिसंबर 2020 तक लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर आवेदक को बैंक को एक भी पैसा नहीं देना होगा। बैंक की ओर से 1 नवंबर से ही यह छूट लागू कर दी गई है। बैंक ने होम लोन टेकओवर करने की स्थिति में दस हजार रुपए तक की छूट की भी पेशकश की है। इनके अलावा ऑटों और एजुकेशन लोन पर भी प्रोसेसिंग चार्ज हटा दिया गया है। बता दें बैंक ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स निकाले हैं। इसके साथ ही बैंक ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए रिटेल और एमएसएमई सेगमेंट पर ध्यान देते हुए कई कैंपेन शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही बैंक ने कहा कि उनको उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोन लेने वाले ग्राहक बैंक की इस स्कीम का फायदा उठा पाएंगे।
ये बैंक महिलाओं को इंटरेस्ट रेट में दे रहा खास छूट
वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े कर्जदाता बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेपो दर से जुड़े लोन पर ब्याज की दरों (बीआरएलएलआर) को 7 फीसदी से घटाकर 6.85 फीसदी कर दिया है। बैंक की नई दरें 1 नवंबर 2020 लागू हो गई। बैंक ने 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन के एवज में लिए जाने वाले ब्याज पर 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। पहले इस पर 6.95 फीसदी ब्याज लिया जाता था लेकिन अब यह दर घटा कर 6.85 फीसदी क दी गई है। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक्सटर्नल बेंच मार्के से जुड़े रेपो रेट में 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इस वजह से बैंक के होम लोन रेट 6.85 फीसदी और ऑटो लोन दर 7.1 फीसदी पर आ गए थे। बैंक ने महिलाओं को होम लोन पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया है। इस तरह महिलाओं को लोन पर और 0.15 फीसदी रेट कम देना पड़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications