यूनियन बैंक में आपका खाता है तो यह खबर जरूर पढ़ें। सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है
नई दिल्ली: यूनियन बैंक में आपका खाता है तो यह खबर जरूर पढ़ें। सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। यूनियन बैंक द्वारा यह कटौती आज यानी 11 अगस्त से विभिन्न अवधि वाले लोन के लिए लागू हो गए है। इसके साथ ही बैंक का एक साल का एमसीएलआर दर 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गया है। एक रात की लेंडिंग पर यह दर 6.80 फीसदी है जबकि 3 महीने और 6 महीने के लिए इस ब्याज दर को रिवाइज कर क्रमश: 6.95 फीसदी और 7.10 फीसदी कर दिया गया है। जुलाई 2019 के बाद यूनियन बैंक द्वारा ब्याज दरों में 14वीं कटौती का ऐलान किया गया है।

इंडियन ओवरसीज बैंक
यूनियन बैंक के अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती को आज से यानी 10 अगस्त से ही लागू कर दिया गया है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने पिछले सप्ताह बताया था कि उसने एक साल के एमसीएलआर को 7.75 फीसदी से घटाकर 7.65 फीसदी कर दिया है। दो साल के लिए भी यह घटकर 7.65 फीसदी पर आ गया है। वहीं पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी एमसीएलआर में 20 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है। इसे 7 अगस्त से ही लागू कर दिया गया है। इस बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर को 7.50 फीसदी से घटाकर 7.40 फीसदी कर दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक रात वाले एमसीएलआर को 7 फीसदी से घटाकर 6.80 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही एक महीने के लिए यह 7.10 फीसदी से घटकर 6.90 फीसदी कर दिया है।
नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
गौरतलब है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने पिछले सप्ताह मौद्रिक नीति बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कोई भी कटौती नहीं करने का फैसला लिया था।आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में को मौजूदा दर पर बरकरार रखा है। फिलहाल रेपो रेट 4 फीसदी पर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications