अगर आप किसान है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। कई बार ये देखा गया है कि किसान को खेती में पैसों की जरूरत पड़ती है।
नई दिल्ली: अगर आप किसान है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। कई बार ये देखा गया है कि किसान को खेती में पैसों की जरूरत पड़ती है। पैसों की दिक्कत की वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जो पैसों की कमी की वजह से खेती नहीं कर पाते हैं। इसी बातों को ध्यान में रखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से किसानों को एक स्पेशल कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे ग्रीन कार्ड के नाम से जाना जाता है।

किसानों की इन जरुरतों के लिए मिलेगा लोन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि किसानों को कार्यशील पूंजी के लिए बैंक की ओर से ग्रीन कार्ड की सुविधा दी जाती है। किसानों की कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ये कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड के जरिए किसानों को लघु सिंचाई, कृषि मशीन जैसी कामों के लिए लोन दिया जाता है। इतना ही नहीं इसके अलावा दूसरे जरूरी काम जैसे शिक्षा, कंज्यूमेबल आइटम्स, मेडिकल एक्सपेंसिस आदि पर 25 फीसदी या फिर 50 हजार में से जो भी कम हो उतना लोन मिलता है।
यूनियन बैंक के इस स्कीम का कौन उठा सकता फायदा
इस लोन को सभी किसान ले सकते हैं। इस कार्ड को आप कैश क्रेडिट क्रॉप लोन स्कीम के तहत ये सुविधा दी जाती है। किसान डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। यूजीसी को कुछ तरल प्रतिभूतियों जैसे सोने के आभूषण/एनएससी/एफडीआर/केवीपी आदि के लिए भी इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा प्रोग्रैसिव, पढ़ा लिखा, अनपढ़, मालिक, किरायदार कोई भी ले सकता है।
जानिए किसानों को कितना मिलेगा लोन
आपको बता दें पारंपरिक और अच्छी उपज वाली फसलों के लिए निवेश क्रेडिट, लघु सिंचाई, कृषि यंत्र आदि कामों के लिए इस सुविधा का फायदा लिया जा सकता है।
- 1 एकड़ तक के लिए 20,000/-
- 1 एकड़ से ज्यादा और 3 एकड़ तक के लिए 75,000/-
- 3 एकड़ से ज्यादा और 6 एकड़ तक के लिए 2.00 लाख
- 6 एकड़ से ज्यादा और 8 एकड़ तक के लिए 3.00 लाख
- 8 एकड़ से ज्यादा 3 लाख से लेकर 5 लाख तक
यहां से लें पूरी जानकारी
अगर आप भी किसान है और आप यूनियन बैंक के इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते तो बता दें कि अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://unionbankofindia.co.in/english/rabd-short-products-service.aspx पर क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications