Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अपने बजट भाषणों के दौरान अपनी साड़ियों के माध्यम से भारत की समृद्ध हथकरघा (Handloom) विरासत और क्षेत्रीय कलाओं का प्रदर्शन करती रही हैं। पिछले 7 वर्षों (2019-2025) में उन्होंने हर मौके पर अलग-अलग तरह की साड़ी पहनी हैं।

निर्मला सीतारमण की साड़ियां अक्सर उस राज्य की कला को प्रदर्शित करती हैं जहां आगामी चुनाव होने वाले होते हैं या जहां के लिए बजट में विशेष घोषणाएं की जाती हैं (जैसे 2024 में आंध्र प्रदेश और 2025 में बिहार के लिए विशेष वित्तीय सहायता)। आज, 1 फरवरी 2026, रविवार को उनके 9वें बजट भाषण के दौरान भी उनके पहनावे पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
सबसे खास बात ये है कि इस बार य़ानी कि 1 फरवरी 2026 में उन्होंने मरून रंग की साड़ी को बजट के लिए चुना है। सिंपल सी दिखने वाली मरून रंग की साड़ी ट्रेडिशनल रूप को पेश कर रही है। हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी हुई है. साड़ी में हल्के सुनहरे भूरे रंग के चेक, यानी कट्टम, और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है।

निर्मला सीतारमण ने बजट में कब कौनसी साड़ी पहनी?
- 2025 (पूर्ण बजट): उन्होंने बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग वाली क्रीम/ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर मछली के मोटिफ्स (Motifs) थे। यह साड़ी उन्हें बिहार की पद्मश्री विजेता दुलारी देवी ने उपहार में दी थी।
- 2024 (पूर्ण बजट): उन्होंने आंध्र प्रदेश के गुंटूर की मैजेंटा बॉर्डर वाली सफेद/ऑफ-व्हाइट मंगलगीरी रेशमी साड़ी पहनी थी।
- 2024 (अंतरिम बजट): इस बजट के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की कांठा एम्ब्रॉयडरी (Kantha Embroidery) वाली नीली तसर सिल्क साड़ी पहनी थी।
- 2023: उन्होंने कर्नाटक की पारंपरिक कसूती कढ़ाई (Kasuti embroidery) वाली लाल रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसमें काले और सुनहरे रंग का मंदिर (Temple) बॉर्डर था।
- 2022: उन्होंने ओडिशा के गंजम जिले की पारंपरिक बोमकाई (Bomkai) साड़ी पहनी थी, जो मिट्टी के रंग (Rust Brown/Terracotta) की थी।
- 2021: उन्होंने तेलंगाना की प्रसिद्ध पोचमपल्ली इकत (Pochampally Ikat) साड़ी पहनी थी, जिसमें लाल, सफेद और हरे रंगों का संगम था।
- 2020: इस वर्ष उन्होंने चमकीले पीले (Bright Yellow) रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर नीले रंग का बॉर्डर था।
- 2019 (पहला बजट): अपने पहले बजट भाषण के लिए उन्होंने आंध्र प्रदेश की गुलाबी (Pink) मंगलगीरी सिल्क साड़ी चुनी थी, जिसमें सुनहरी जरी का काम था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications