नयी दिल्ली। नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर जानकारी दी है। कोरोना संकट के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए पीएम मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। राहत पैकेज में एमएसएमई को 3 लाख करो़ड़ का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर से देना शुरू होगा। इससे 45 लाख फर्म्स को फायदा मिलेगा।

एमएसएमई के लिए बड़ी घोषणाएं :
- एमएसएमई को 3 लाख करो़ड़ का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर से देना शुरू होगा। इससे 45 लाख फर्म्स को फायदा मिलेगा।
- एमएसएमई को कई सहूलियतों के साथ मिलेगा 3 लाख करोड़ रु का लोन
- संकट में चल रहे लघु, सूक्ष्म और कुटीर उद्योग को 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त ऋण
- एमएसएमई की परिभाषा बदली, बड़ी कंपनियां भी बनी रहेंगी एमएसएमई और फायदे लेती रहेंगी
- 1 करोड़ रुपये का निवेश और 5 करोड़ रुपये का कारोबार वाली एमएसएमई को सूक्ष्य कैटेगरी में रखा जाएगा
- स्माल एमएसएमई : 10 करोड़ रुपये का निवेश और 50 करोड़ रुपये का कारोबार वाली एमएसएमई को स्माल कैटेगरी में रखा जाएगा
- मिडियम एमएसएमई : 20 करोड़ रुपये का निवेश और 100 करोड़ रुपये का कारोबार वाली एमएसएमई को सूक्ष्य कैटेगरी में रखा जाएगा
- ज्यादा कारोबार होने पर एमएसएमई का फायदा मिलता रहेगा
- 200 करोड़ रुपये तक के सरकारी टेंडर अब ग्लोबल नहीं होंगे
- 45 दिन में एमएसएमई के सरकारी बकाया का भुगतान किया जाएगा
- एमएसमई को ई-मार्केट से जोड़ा जाएगा।
पीएम मोदी ने जानकारी दी थी कि इस पैकेज के बारे में विस्तार से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जानकारी देंगी। इसी पैकेज पर जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि पीएम ने देश के सामने एक विजन रखा। उन्होंने पीएम मोदी के 5 पिलर का भी जिक्र किया। आत्मनिर्भर भारत पैकेज में हुई चर्चा में पीएम मोदी भी शामिल रहे। वित्त मंत्री ने पीएम आवास, उज्जवला जैसी योजनाओं का जिक्र किया और इन योजनाओं के जरिए गरीबों को पहुंचाए गए फायदों का भी जिक्र किया। इसके अलावा पीएम किसान जैसी योजनाओं के जरिए कृषि सेक्टर में बदलाव लाया गया। लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर करके राहत पहुंचाई गई। वित्त मंत्री ने कहा कि देसी ब्रांड्स को वैश्विक बनाने पर जोर दिया गया।
केंद्रीय वित्त मंत्री के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने दुनिया भर में दवाएं पहुंचाईं। पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज का ऐलान किया गया था। वित्त राज्य मंत्री के मुताबिक अलग अलग दिन विभिन्न सेक्टरों के लिए ऐलान किए जाएंगे।
वित्त मंत्री के मुताबिक हमारी सरकार लोगों से बातचीत में विश्वास रखती है। गरीब कल्याण योजना के तहत 41 करोड़ जनधन खातों में पैसा भेजा गया। साथ ही जरूरतमंदों को गेंहूं और चावल बांटे गए। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी अनाज दिया गया। 80 करोड़ गीरबों को राशन, गरीबों को दालें और अनाज बांटा गया। लॉकडाउन के कुछ घंटों के बाद ही राहत पैकेज घोषित किया गया था।
बता दें कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत अगले कुछ दिन तक रोजाना घोषणाएं की जाएंगी। आरबीआई भई आने वाले कुछ दिनों में काफी पैसा लाने वाला है। इसके आंकड़े आने वाले कुछ दिनों में बताया दाएगा। वित्त मंत्री के मुताबिक 18000 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड 14 लाख करदाताओं किया गया। 5 लाख रु तक के रिफंड क्लेम निपटाए गए। सरकार 15 अलग-अलग विशेष कदम उठाएगी। इनमें 6 एमएसएमई, 2 ईपीएफ, 2 फाइनेंस कंपनियों, 1 डिस्कॉम्स और 1 रियल एस्टेट के लिए उठाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications