BSNL Q4FY25 Profit News: बीएसएनएल से जुड़ी एक बड़ी खबर आ गई है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देकर बताया कि BSNL ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹280 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है।

लगातार दूसरी बार मुनाफे वाला तिमाही
यह लगातार दूसरी बार मुनाफे वाला तिमाही रही है। इससे पहले Q3 में कंपनी ने ₹262 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया था। BSNL के लिए एक बड़ा वित्तीय बदलाव (financial turnaround) है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि BSNL का एनुअल लॉस 58% घटाकर ₹2,247 करोड़ है, जो पिछले साल ₹5,370 करोड़ था।
सिंधिया ने इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजनरी और रिफॉर्म ड्रिवन पहल को दिया है, जिसकी वजह से BSNL एक बार फिर मजबूती की ओर बढ़ रहा है।
BSNL के लिए ज्योतिरादित्य ने दी ये जानकारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में लिखा, "BSNL ने 17 सालों में पहली बार लगातार दो तिमाही में मुनाफा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में BSNL ने ₹280 करोड़ का मजबूत नेट प्रॉफिट कमाया है, जो Q3 के ₹261 करोड़ के मुनाफे के बाद लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा है। BSNL की यह लगातार वापसी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के केंद्रित और सुधारवादी नेतृत्व का प्रमाण है।"
कंपनी का EBITA भी बढ़ा
कंपनी ने इस साल रिकॉर्ड ₹5,396 करोड़ का EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation) दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 149% अधिक है। BSNL के 27 टेलीकॉम सर्किल EBITDA-पॉजिटिव रहे, जबकि 10 सर्किल्स ने PAT भी हासिल किया।
कंपनी की कुल आय ₹20,841 करोड़ रही, जिसमें मोबिलिटी, FTTH (फाइबर टू द होम), लीज्ड लाइन्स और एसेट मोनेटाइजेशन में 77% की बढ़त जैसे सेक्टर्स में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला।
FY25 में BSNL ने अब तक का सबसे बड़ा पूंजी निवेश ₹26,022 करोड़ किया, जिसमें खास फोकस 4G नेटवर्क के रोलआउट और फाइबर नेटवर्क के बढ़ावे पर रहा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications