UP Board Results 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने वाला है. हालांकि, रिजल्ट्स जारी होने को लेकर ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन सोशल मीडिया पर कई पोस्ट देखने को मिले, जिसमें रिजल्ट्स 15 अप्रैल को जारी होने का दावा किया जा रहा था. इसे लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि नतीजों को लेकर सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर दिए जाएंगे. बता दें कि बोर्ड एग्जाम के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
यूपी बोर्ड का रिजल्ट इन 4 स्टेप्स में चेक करें
उत्तर प्रदेश (यूपी) बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स 2025 जारी होने वाला है, जिसके बाद छात्रों को इसे चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. करीब 55 लाख रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से केवल 51.37 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. छात्र रिजल्ट्स को केवल इन 4 स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं...

- स्टेप-1: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें,
- स्टेप-2: ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जिस क्लास का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें,
- स्टेप-3: अब यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें,
- स्टेप-4: रोल नंबर सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जहां से बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट दिखेगा. इस मार्कशीट का कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं.
कब आएंगे यूपी बोर्ड के रिजल्ट्स?
यूपी बोर्ड के परिणाम इस साल अप्रैल के आखिर तक आ सकते हैं. पिछले साल के पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास का रिजल्ट एक साथ एक ही दिन जारी किया जा सकता है. अनुमान है कि बोर्ड 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच नतीजे जारी होने की पूरी संभावना है. बता दें कि यूपी बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक करवाया गया था.
More From GoodReturns

Rule Changes from 1 April : LPG, Tax और PAN में बड़ा झटका! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, जाने क्या-क्या बदल रहा है

Layoffs: फिर छंटनी की तैयारी, 20% कर्मचारियों की जा सकती है जॉब, इन लोगों की जाएगी नौकरी

Uttar Pradesh के 28 लाख छात्रों को ₹3350 करोड़ की scholarship , CM Yogi ने किया DBT ट्रांसफर!

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications