UP Budget 2025: आज 20 फरवरी को योगी सरकार ने यूपी बजट 2025 पेश किया है। बजट में अलग-अलग सेक्टर्स जैसे सड़क परियोजनाएं, पर्यटन स्थल, मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री आदि के विकास पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा बजट 2025 पेश करते समय यूपी की पर्यटन योजनाओं पर भी फोकस किया है। इन योजनाओं से हो रही प्रदेश की उपलब्धियों पर भी सरकार ने प्रकाश डाला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर फोकस किया है। इसमें मथुरा और अयोध्या के लिए सरकार ने 140 और 125 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

अयोध्या को यूपी बजट 2025 में मिली सौगात (UP Budget 2025 News)
जनवरी और दिसंबर 2024 के बीच उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में बढ़त देखी गई है। इस समय अवधि में 14 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna) ने इस यूपी बजट में चीफ मिनिस्टर टूरिस्ट प्लेस डेवलोपमेंट स्कीम के लिए 400 करोड़ रुपये अलॉट किए गए है। इसी के साथ अयोध्या के लिए 150 करोड़ रुपये का टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए किया है।
मथुरा के लिए यूपी बजट 2025 में खोला खजाना (UP Budget Session 2025)
योगी सरकार ने 125 करोड़ रुपये का आवंटन इस बजट में मथुरा के लिए निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं, चित्रकूट और नैमिषारण्य के लिए 100 करोड़ और 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यूपी बजट 2025 में 100 करोड़ का आवंटन स्टेट और नेशनल हाईवे के सुधार के लिए है। योगी सरकार इन शहरों के लिए मंदिरों के डेवलोपमेंट और पब्लिक फैसिलिटी को बेहतर करने पर भी फोकस कर रही है।
मथुरा- वृंदावन कॉरिडोर पर भी सरकार का फोकस (Mathura Vrindavan Corridor)
100 करोड़ रुपये का बजट 2025 में से अलॉटमेंट लैंड एक्विजिशन(जमीन अधिग्रहण) के लिए सरकार के द्वारा निर्धारित किया है। मंदिरों की बात करें तो, 50 करोड़ रुपये का अवांटन श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर मथुरा- वृंदावन कॉरिडोर के लिए किया गया है ताकि इसका निर्माण हो सके।
इन मंदिरों के लिए 100 करोड़ रुपये का किया गया आवंटन
इसके अलावा 100 करोड़ रुपये जमीन खरीदने के लिए और 100 करोड़ रुपये विंध्यवासिनी मंदिर, माता अष्टभुजा मंदिर, मां काली खोह मंदिर मिर्जापुर के लिए आवंटन किया है। परिक्रमा पथ और पब्लिक फैसिलिटी को बेहतर करने के लिए भी इस बजट का इस्तेमाल किया जाएगा। 30 करोड़ का अवांटन मंदिरों के लिए रिनोवेशन और रिकंस्ट्रक्शन के लिए किया गया है। वैदिक विज्ञान केंद्र के लिए 100 करोड़ का आवंटन किया गया है ताकि वैदिक स्टीज को अधिक बढ़ावा मिल सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications