
UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के किसानों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम यूपी किसान उदय योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी किसानों को फ्री सोलर ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे प्रदेश के जो सभी किसान हैं। इनके ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। अगर आप उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के फायदे
अगर हम उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के फायदे की बात करें, तो इस योजना के तहत प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के बिजली खर्च को कम करना हैं। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराएंगे या एक ग्रीन एनर्जी है या प्रदूषण रहित है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 5-7.5 हॉर्स पावर के सोलर पावर कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत रखरखाव का सारा खर्चा भी उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उठाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना के लिए करीब 70 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। यूपी सरकार इस योजना के तहत किसानों को करीब 10 लाख सोलर पंप वितरित किए जाएंगे।
क्या है पात्रता
अगर एक आप एक किसान हैं और आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, तो फिर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी किसान पहले से किसी भी सरकारी योजना से सोलर पंप नहीं लिया हो। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना किसान भाइयों के लिए हैं। इसी वजह से उत्तर प्रदेश के केवल जरूरतमंद किसानों को ही इस योजना का फायदा दिया जाएगा।
जरुरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेज की जरुरत होगी। जैसे- किसान विकास पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, खेती की जमीन के कागजात, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, सपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर आदि जरुरी दस्तावेज की जरुरत होगी।
क्या हैं आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर जाना होगा। यह पर आपको लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आईडी बनानी होगी। इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले जनपद वाले विकल्प का चयन करना होगा। इस विकल्प पर जैसे ही आप क्लिक करते है। इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपनी सभी जानकारी को सही सही भरना होगा। इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी। पंजीकरण वाले विकल्प का चयन करें। इसके बाद सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी को सही-सही भर देना हैं। जब आप सारी जानकारी को भर देते हैं। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं। इसके बाद फॉर्म संबधित विभाग को चला जायेगा। आपके आवेदन फॉर्म को जांच किया जाएगा। इसके बाद सम्बंधित विभाग के अधिकारी द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा। आपके द्वारा आवेदन किया गया फॉर्म स्वीकृत हुआ है या नहीं। कुछ दिनों बाद आपको सूचित कर दिया जायेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications