UP : राज्य सरकार बनाएंगी 6 नए एक्सप्रेस वे

UP

UP : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में 6 और नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। इसका प्रस्तुतीकरण औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के समक्ष यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पर्यटन भवन बैठक के दौरान किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद उत्तर प्रदेश सर्वाधिक एक्सप्रेसवे बनाने वाला भारत का पहला प्रदेश बन जायेगा। 6 एक्सप्रेस का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और 7 पर कार्य चल रहा है और 6 को मिलाकर कुल 19 एक्सप्रेसवे हो जाएंगे।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की तरफ से बताया गया है कि प्रयागराज से वाराणसी एक्सप्रेस वे 110 किमी, चित्रकूट से प्रयागराज, मेरठ से हरिद्वार एक्सप्रेसवे 110 किमी, गंगा एक्सप्रेसवे से शाहजहांपुर बरेली होते हुए रामपुर रुद्रपुर उत्तराखंड सीमा तक, विंध्य एक्सप्रेसवे चित्रकूट से मिर्जापुर और झांसी लिंक एनएच-27 से बुंदेलखंड का निर्माण कराया जाएगा।

पहले चरण में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत मेरठ-प्रयागराज तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य स्वीकृत है।

उत्तर प्रदेश के सभी प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को काफी तेजी के साथ जोड़ा जाएगा। इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों हरिद्वार, प्रयागराज व वाराणसी आदि शामिल है। वही, अगर हम दूसरे चरण की बात करते है, तो फिर इसमें मेरठ से हरिद्वार व प्रयागराज से वाराणसी तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव है।

औद्योगिक विकास मंत्री की तरफ से कहा गया है कि गंगा एक्सप्रेस वे का फायदा निकटवर्ती जिलों को भी मिलेगा। एक्सप्रेस वे में बढ़ोतरी के लिए गंगा एक्सप्रेस वे को शाहजहांपुर बरेली होते हुए रामपुर, रुद्रपुर उत्तराखंड सीमा में एक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव है।

चित्रकूट से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के मध्य बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का जो निर्माण का कार्य है। इस कार्य को किया जा चुका है, अगर चित्रकूट धाम को प्रयागराज होते हुए गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ दिया जाता है, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुदेलखंड से आने वाले लोगों को काफी अधिक सुविधा होगी।

वही, अगर हम बन चुके एक्सप्रेस वे की बात करें, कि इसमें यमुना एक्सप्रेस वे 165 किमी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 302 किमी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे 25 किमी, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 किमी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे 96 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किलोमीटर शामिल हैं ।

इसकी के साथ अगर हम निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे की बात करें, तो फिर इसमें गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे 380 किमी, गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे 117 किमी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91 किमी, दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किमी, गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 63 किमी, गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे 519 किमी शामिल है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+